गिरिडीह के सीताराम उपाध्याय पार्क के तालाब में तीन क्विंटल मछलियों की मौत, लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी
गिरिडीह में नगर निगम द्वारा संचालित एक तालाब की करीब तीन क्विंटल मछलियां मारी गई. जिनके मरने की वजह लोगों के आरोप अनुसार जहर दिया जाना बताया जा रहा है.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह नगर निगम द्वारा संचालित शहर के व्हिटी बाजार स्थित सीताराम उपाध्याय पार्क के तालाब में करीब तीन क्विंटल मछलियों की मौत हो गई. मछलियों के मरने से पार्क के कर्मी भी हैरान हैं, कई प्रकार की आशंकाएं जताई जा रही हैं. मछलियों को जहर देकर मारने का आरोप भी लगाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि बीती रात मछलियों की देखरेख करने वाला अनुपस्थित था, जिसका लाभ उठाकर किसी ने ऐसी हरकत की.
जानकारी के अनुसार इसी सीताराम उपाध्याय पार्क के तालाब से कई लोगों को रोजगार उपलब्ध हो पाता है. जिनकी रोजी रोटी पर बन आई है. जिस गार्ड की तैनाती तालाब में होती है, उसका कहना है कि वह जब सुबह वहां पहुंचा तो उसके मछलियों को मरा हुआ देख होश उड़ गए. उसने तुरंत इसकी सूचना नगर निगम को दी.
खबर लिखे जाने तक मछलियों के मरने की असल वजह पता नहीं लग सकी है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तैयारियों की समीक्षा, 20 जून से शुरू होगा विशेष अभियान

पलामू: जंगल से महिला का कंकाल बरामद, कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की पहचान; जांच में जुटी







