DJ बजाने को लेकर विवाद में 3 सगे भाईयों पर चाकू से हमला, एक की मौत दो की हालत गंभीर
5 मार्च की देर रात DJ बजाने को लेकर विवाद हुआ. जिसमें 4 युवकों ने 3 सगे भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. इस घटना में अजय दास की मौके पर ही मौत हो गई.

Giridih (Jharkhand): गिरिडीह नगर थाना इलाके स्थित दास मुहल्ले में गुरुवार, 5 मार्च की देर रात DJ बजाने को लेकर विवाद हुआ. जिसमें 4 युवकों ने 3 सगे भाईयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. इस घटना में अजय दास की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसके 2 अन्य भाई गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 
यह घटना थाना इलाके के हट्टी बाजार स्थित दास टोला की है जहां देर रात करीब 10 बजे रॉबिन दास, रोनित दास, रवि दास, रोहित दास सहित एक अन्य युवक ने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं, घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. घटना के बाद आनन-फानन में दोनों घायल और मृतक को अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है. 
इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद DSP नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उनके परिजनों से मुलाकात करते हुए घटना के संबंध में जानकारी ली. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है और फरार सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






