तेज प्रताप यादव को जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
अज्ञात नंबर से दोपहर 3:11 बजे आया फोन, मीडिया हाउस से जुड़ा होने का दावा; तेज प्रताप ने सरकार-प्रशासन से जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की


पटना: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि फोन करने वाले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करने और पैसे मांगने की कोशिश की।
तेज प्रताप यादव के मुताबिक, दोपहर करीब 3:11 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक मीडिया हाउस से जुड़ा बताया और इसके बाद कथित तौर पर धमकी दी। तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें वीडियो वायरल करने की बात कहकर दबाव बनाया गया और पैसे की मांग की गई।
उन्होंने यह भी दावा किया कि फोन करने वाला व्यक्ति जनशक्ति जनता दल से जुड़े अन्य लोगों को भी फोन कर परेशान और धमकाने का काम कर रहा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने की बात भी कही गई है।
तेज प्रताप यादव ने सरकार और प्रशासन से मामले की तत्काल जांच, संबंधित मोबाइल नंबर की पड़ताल कर आरोपी की पहचान करने और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने पार्टी से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि धमकी, ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून से ऊपर कोई नहीं है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कटावरोधी काम में हुआ पैसों का खेल, जांच हुई तो फंसेंगे अधिकारी

जर्जर भवन में पढ़ रहे 168 नौनिहाल, बारिश में टपकती है छत; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा







