8 साल पहले गुमला से लापता बच्ची की सूचना देने वालों को मिलेगा 2 लाख का इनाम, जिला प्रशासन ने की घोषणा
गुमला जिले से वर्ष 2018 से लापता बच्ची को खोजने वालों को जिला प्रशासन ने 2 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है. इस संबंध में चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है.

Gumla / Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): झारखंड के गुमला जिले से 8 साल पहले लापता बच्ची का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है. जिसकी तलाश में जिला प्रशासन भी जुटा हुआ है. इस बीच जिला प्रशासन ने इस मामले में एक बड़ी घोषणा की है. बता दें, गुमला जिला के चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने लापता बच्ची की जानकारी साझा करने वालों को 2 लाख रुपए के इनाम देने की घोषणा की है.
बता दें, लापता बच्ची गुमला थाना इलाके के खोरा जामटोली निवासी संजीता कुमारी है जो वर्ष 2018 के अगस्त महीने से लापता है. लापता होने के समय संजीता की उम्र 13 वर्ष थी जो अब वर्तमान समय में 21 वर्ष की हो चुकी है. बता दें, संजीता के लापता होने के बाद से जिला प्रशासन लगातार उसकी खोजबीन कर रही है लेकिन अबतक कोई सफलता नहीं मिली है. अब स मामले में प्रशासन की तरफ से लोगों से सहयोग की अपील की गई है. 
लापता बच्ची के रेस्क्यू अभियान को मीडिया से साझा करते हुए चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने लोगों से सहयोग की अपील की है उन्होंने कहा कि इससे संबंधित किसी भी तरह की कोई भी सूचना होने पर प्रशासन को अवगत कराएं, लापता बच्ची को खोजने में सहयोग करने पर प्रशासन की तरफ से 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है. मामले में अगर कोई भी संदिग्ध सूचना मिले तो भी इसकी जानकारी प्रशासन को दें, जिससे उसे सकुशल वापस लाया जा सकें.
आपको बता दें, युवती के अबतक सुराग नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने पुलिस प्रशासन को फटकार लगाई है. जिसके बाद पूरा पुलिस महकमा युद्ध स्तर से लापता बच्ची को खोजने में जुटा है लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. हाल ही में झारखंड पुलिस की मुखिया (DGP) तदाशा मिश्रा भी गुमला पहुंची थी जहां उन्होंने लापता युवती के परिजनों और अन्य लोगों से मुलाकात करते हुए उनसे मामले में पूछताछ की थी. हालांकि लापता युवती की पुलिस को अबतक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा







