Moong dal khichdi: मूंग का दाल एक ऐसा दाल है जो हर किसी के घर में आसानी से मिल जाएगी. भागदौड़ भरी जिंदगी में हम देखते हैं कि मोटापे से परेशान कुछ लोग हेल्दी रहने के लिए फैंसी डाइट करते हैं तो कुछ लोग जिम जाकर अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं. लेकिन ये इतना भी जरूरी नहीं है बल्कि आप भारतीय खाना का सेवन करके भी खुद के वजन के साथ सेहत का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं.
हम अक्सर देखते है कई घरों में किसी के बीमार होने पर लोग खिचड़ी बनाते है. क्योंकि उसमें पाचन क्रिया की शक्ति होती है. लेकिन बहुत ही कम लोग ये जानते होंगे कि मूंग दाल की खिचड़ी हेल्थ के बेहद फायदेमंद होता है. इसकी खिचड़ी केवल पाचन के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी ओवरऑल हेल्थ को अत्याधिक फायदा पहुंचाती है.
खिचड़ी खाने के फायदे
मूंग दाल की खिचड़ी हल्का आहार है. चावल के साथ बनी यह खिचड़ी आपके पेट को हल्का बनाए रखता है आराम से डाइजेस्ट भी होता है. मूंग दाल की खिचड़ी खाने से एसिडिटी अपच और गैस जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलती है. आपने यह भी ध्यान दिया होगा कि जब सर्दी-जुकाम, कमजोरी या बुखार के दौरान डॉक्टर हमेशाा खिचड़ी खाने की सलात देते है. क्योंकि यह डाइजेस्टिव सिस्टम में दबाव नहीं डालती और शरीर को एनर्जी प्रदान करती है.
आपको बता दें, मूंग दाल में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके शरीर की मराम्मत और मसल्स को मजबूत बनाने मददगार होता है. इस वजह यह शाकाहारी लोगों के लिए बेहतरीन प्रोटीन सोर्स माना जाता है. कम कैलोरी और कम फैट होने के कारण मूंग दल की खिचड़ी वजन घटा रहे लोगों के लिए बेहतर है. बता दें, मूंद दाल की खिचड़ी के सेवन से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहेगा और आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी.
मूंग दाल की खिचड़ी के लिए सामाग्रियां
¾ कप धुली मूंग दाल, 1 कप चावल, ¼ छोटा चम्मच हींग,½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 4 कप पानी, स्वादानुसार नमक.
तड़के के लिए सामाग्रियां
2 बड़े चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच जीरा,¼ छोटा चम्मच हींग, 2–3 साबुत सूखी लाल मिर्च (टूटी हुई), 6–8 करी पत्ते, 2 बड़े चम्मच बारीक कटा लहसुन, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक, 2–3 हरी मिर्च (कटी हुई), 2 प्याज (बारीक कटे हुए), 2 छोटे टमाटर (बारीक कटे हुए), 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, हरा धनिया.
मूंग दाल की खिचड़ी बनाने का आसान तरीका
- मूंग दाल और चावल को सबसे पहले एक बड़े बर्तन में निकालें, इसे 2 से 3 बार अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद 30-40 मिनट तक के लिए दोनों को भिंगो कर रख दें.
-भीगा कर रखे गए दाल और चावल को पानी से छानकर निकालें, इसके बाद प्रेशर कुकर में इसे पकने के लिए डाले. इस बीच इसमें हल्दी, हींग, 4 कप पानी और स्वादानुसार नमक डाले. और फिर 3 से 4 सीटी आने तक आने तक गैस में चढ़ा कर छोड़ दें.
-इस बीच दूसरी ओर गैस पर नॉन-स्टिक पैन में आप घी गर्म करें, जीरा डाले और उसे चटकने दें. इसके बाद उसमें आप सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
-अदरक-लहसुन और हरी मिर्च को डाले और उसे 1 से 2 मिनट तक पकाएं. इसके बाद प्याज डाले और सुनहरे होने तक उसे पकाएं.
-गर्म बर्तन में अब टमाटर डाले और उसे नरम होने तक पकने दें, इसके बाद लाल मिर्च और आमचूर पाउडर डालकर और उसे अच्छी तरह से मिला लें.
-जब प्रेशर कूकर का प्रेशर जब निकल जाएं तो पकी हुई खिचड़ी को गर्म पैन में डालकर उसपर ऊपर से हरे धनिया के पत्ते डाले और उसे अच्छी तरह मिलाएं.
- अब आप सर्विंग बाउल में गर्मागरम खिचड़ी निकालें, उसके ऊपर थोड़ा सा-घी डालें और टेस्ट करें कि आपका मूंग दल की खिचड़ी कैसे बनी हैं.








