Ranchi के लालपुर में आतंक मचाने वाले चोरों का भंडाफोड़, पुलिस ने 1 नाबालिग सहित 4 को दबोचा
लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में एक नाबालिग चोर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से पुलिस ने चोरी की जेवरात और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है.

Ranchi News: राजधानी रांची के लालपुर थाना इलाके में चोरी की शिकायतों के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में एक नाबालिग चोर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से पुलिस ने चोरी की जेवरात और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है.
गिरफ्तार लोगों में मुन्ना जायसवाल, उमंग कुमार साहू, सुजल कुमार और एक नाबालिग शामिल हैं, पुलिस ने चोरी की सभी जेवरात मुन्ना जायसवाल के पास से बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, मुन्ना जायसवाल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. नाबालिग और मुन्ना के खिलाफ चुटिया थाना में पहले से मामला दर्ज है.
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद चुटिया थाना में पुलिस ने 25 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग सहित 4 लोगों को दबोच लिया. चोरों के पास से पुलिस ने 1 सोने की चेन, 1 अंगूठी, 1 सेट झुमका, 2 कान का जोड़ा और 3 मोबाइल फोन बरामद किया है.
बता दें. बीते दिन पुलिस ने पिठौरिया और नगड़ी के दो अलग-अलग केस में 10 चोरों को दबोचा था. इनमें से तीन चोरों ने नगड़ी इलाके में चोरी के वारदात को अंजाम दिया था. जबकि 7 अन्य चोरों ने बिजली ग्रिड को अपना निशाना बनाया था. हालांकि पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब सभी को गिरफ्तर कर लिया है और उन्हें जेल भेजा है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अनियमित बिजली आपूर्ति और डिजिटल मीटर से लूट पर BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ दिया धरना

बिहार के अरवल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़ ! हथियार के साथ 5 लोग गिरफ्तार







