चोरों ने उड़ा डाले साढ़े तीन लाख, वारदात सीसीटीवी में हो गई कैद
ब्राम्बे स्थित मोबाइल दुकान से चोरों ने बेखौफ उड़ा डाले साढ़े तीन लाख. सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस कर रही है मामले की जांच.
Oct 19, 2025, 03:28 PM IST• Updated: Oct 19, 2025
0 Comments
3 Mins Read

ब्राम्बे, रांची : शुक्रवार की देर रात ब्राम्बे स्थित मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है. गुलजार मोबाइल दुकान से एस्बेस्टस तोड़कर चोर दुकान में दाखिल हो गए और लगभग साढ़े तीन लाख से ऊपर के मोबाइल व अन्य सामान पर हाथ साफ कर डाला.
ये दुकान रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित है. दुकान में सीसीटीवी होने की वजह से सारी वारदात कैमरे में कैद हो गई है. दुकान मालिक का कहना है कि 5 हजार नगद रुपये ड्रॉवर में रखे हुए थे, इसके साथ नए-पुराने मोबाइल फोन के साथ विभिन्न एसेसरीज को मिलाकर चोरों ने साढ़े तीन लाख का सामान बेखौफ तरीके से उड़ा डाला.
जानकारी मिलने तक पुलिस मामले की तफ्तीस में जुटी है.
Loading Ad...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सऊदी अरब में गिरिडीह के प्रवासी मजदूर की मौत: 9 दिनों से पड़ा है द्वारिका महतो का शव, टूट रही परिवार की उम्मीद
Jun 29, 2026, 06:44 PM IST

देशभर में अवैध घुसपैठियों पर बड़े अभियान की तैयारी, अमित शाह ने बुलाई सभी राज्यों के DGPs की अहम बैठक
Jun 28, 2026, 10:44 PM IST

Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला
Jun 28, 2026, 05:58 PM IST






