TATA IPL 2026 में चमकते दिखेंगे झारखंड के यह सितारे !!
TATA IPL 2026 में झारखंड के 6 खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। हालांकि यह सूची 7 की हो जाती है महेंद्र सिंह धोनी को जोड़ते हुए। इशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज, सुशांत मिश्रा,कुमार कुशाग्र, अमित कुमार । अलग-अलग टीमों से यह खिलाड़ी दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग में अपना हुनर बिखेरते नजर आएंगे।

TATA IPL 2026: क्रिकेट का त्यौहार आईपीएल 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है । विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट लीग के लिए मंच सज चुका है और लगातार सभी टीमें अभ्यास कर रही है । आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है । झारखंड के खेल प्रेमियों के लिए निराशा की बात है कि इस साल भी आईपीएल के एक भी मुकाबले की मेजबानी रांची को नहीं मिली है । हालांकि अटकलें लगाई जा रही थी कि चेन्नई सुपर किंग्स के कुछ मुकाबले रांची में हो सकते है लेकिन इन अटकलों पर भी विराम लग गया है ।
लेकिन इस बार आईपीएल में झारखंड के खिलाड़ी चमकते दिख सकते है ।इस साल झारखंड से 6 खिलाड़ी आईपीएल में खेलते दिखेंगे । अलग अलग टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ है । सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है । टीम के कप्तान ईशान किशन से लेकर स्पिनर अमित कुमार तक सभी पर झारखंड की निगाहें रहने जा रही है ।

ईशान किशन - SRH
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन पर ना सिर्फ झारखंड की बल्कि पूरे देश की निगाहें रहेगी । उनका हालिया फॉर्म दर्शाता है कि उनका आईपीएल कैसे होने वाला है । झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना कप्तानी में पहली बार जीत दिलाने के बाद SRH ने उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया है । ईशान किशन पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके है और SRH के साथ उनका यह उनका दूसरा सीजन होने जा रहा है । इस साल आईपीएल में वह 3000 रन भी पूरे करने जा रहे है । अब तक उन्होंने 119 मैचों में 2998 रन बनाए है ।

अनुकूल रॉय - KKR
झारखंड के चाईबासा से खेलने वाले और मूल रूप से समस्तीपुर के रहने वाले अनुकूल रॉय बाएं हाथ के स्पिनर और बाएं हाथ के बल्लेबाज है । लेकिन अनुकूल ने अपनी खास पहचान अपनी फील्डिंग से बनाई है । आईपीएल में ही मुंबई इंडियंस और केकेआर से खेलते हुए उन्होंने कुछ शानदार कैच पकड़े है जिसके कारण वह कई बार दोनों टीमों में रिटेन भी हुए है । अनुकूल रॉय का यह साल शानदार रहा है । सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे और झारखंड की जीत में एक अहम भूमिका निभाई थी । उन्होंने ने बल्ले से 303 रन और गेंद से 18 विकेट चटकाए थे । आईपीएल में इस बार केकेआर के लिए वह महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आ सकते है ।

रॉबिन मिंज - मुंबई इंडियंस
झारखंड के क्रिस गेल कहे जाने वाले बाएं हाथ के विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर इस बार सब की निगाहें रहेगी। रॉबिन मिंज के ताबड़तोज बल्लेबाजी का जलवा अब तक आईपीएल में नहीं दिखा है लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला खूब चला है । इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 166 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए थे । लेकिन अंतिम ओवरों में उनके लंबे चक्कों ने झारखंड को मजबूती प्रदान की थी । पिछले साल 65 लाख में मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा था और इस साल के लिए रिटेन किया है ।

कुमार कुशाग्र - GT
झारखंड के एक और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र जो कि क्लासिक बैटिंग स्टाइल के लिए जाने जाते है । कुशाग्र ने इस साल घरेलू क्रिकेट में अपना परचम लहराया है । तीनों फॉर्मेट में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की है । खास कर की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 422 रन वह भी 161 की स्ट्राइक रेट से बनाए थे। झारखंड को ट्रॉफी जीतने में सबसे अहम भूमिका कुशाग्र की रही है । गुजरात टाइटंस के लिए यह उनका दूसरा सीजन होने वाला है। अब तक कुशाग्र को आईपीएल में हुनर दिखाने का खास मौका नहीं मिला है लेकिन इस साल गुजरात टाइटंस उन पर भरोसा जाता सकती है ।

सुशांत मिश्रा - RR
झारखंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत अपने तीखी बाउंसरों के लिए जाने जाते है । सुशांत पहले भी आईपीएल में SRH का हिस्सा रह चुके है लेकिन अब तक उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला है । सुशांत मिश्रा इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे जिसके बाद ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। सैयद मुश्ताक अली में सुशांत ने इस साल 22 विकेट लिए थे जो कि उनके करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा है । सुशांत के तेज़ गेंदबाजी पर इस बार ज़रूर नजर रहेगी।

अमित कुमार - SRH
रांची के उभरते हुए सितारों में से एक है लोग स्पिन गेंदबाज अमित कुमार । अमित कुमार ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से हर किसी को प्रसन्न किया है । अमित कुमार का यह पहला आईपीएल सीजन होने जा रहा है ।अंडर 23 क्रिकेट में अमित कुमार ने शानदार गेंदबाजी की थी । जिसके बाद उन्हें झारखंड के सीनियर टीम में इस साल जगह मिली थी । अमित कुमार ने एज ग्रुप क्रिकेट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है लेकिन सीनियर क्रिकेट में यह उनका पहला बड़ा मंच होगा । इंसान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद में उनको जगह मिली है । भले ही इस साल उन्हें डेब्यू करने का मौका ना मिले लेकिन उनके लिए यह मंच खुद को बेहतर करने का बड़ा मौका होगा ।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड सरकार और इंडियन बैंक के बीच हुए Mou का हजारों स्वास्थ्य कर्मियों को मिलेगा लाभ- CM हेमंत सोरेन

Ranchi में Best Friend के बर्थडे पार्टी के पहुंची युवती के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने 3 आरोपी को दबोचा







