झारखंड में 29 मई तक होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश ! कई जिलों में रहेगा हीटवेव का असर
झारखंड में आज मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. राज्य के कई हिस्सों में हीटवेव और भीषण गर्मी से लोग परेशान होंगे तो कहीं तेज आंधी तूफान और बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी. विभाग के मुताबिक, 29 मई तक राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होगी.

Jharkhand Weather Update: झारखंड के कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी और हीटवेव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है तो कहीं आंधी- बारिश की वजह से लोग गर्मी से राहत की सांस ले रहे हैं. बात आज के मौसम की करें तो राज्य में आज मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा. कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी और लू खूब परेशान करेगी. जबकि राज्य के कई हिस्सों (जिलों) में आज आंधी, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है. IMD ने झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में अलर्ट भी जारी किया है.
इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी
आज के दिन राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सबसे अधिक गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग के अनुसार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिले में आज हीटवेव का असर दिखेगा. इन जिलों के लिए विभाग ने हीटवेव अलर्ट जारी किया है. सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक इन इलाकों में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में अगर आपको अधिक जरूरी काम न हो, तो घर से बाहर न निकलें और अगर निकल रहे तो, सिर को कपड़े से ढंककर बाहर निकलें और नियमित समय पर पानी का अधिक सेवन करें. मौसम विभाग ने बताया है कि इन दिन में इन जिलों में पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

राज्य के इन हिस्सों में सामान्य रहेगा मौसम
विभाग के अनुसार रांची और राज्य के मध्य-दक्षिण हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा. रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, लोहरदगा जैसे कई इलाकों में आज का तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया गया है. इन हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग केंद्र ने 24 मई यानी कि आज और कल (25 मई) को मेघ गरज, आंधी के साथ बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50 से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी जो 70 KM की रफ्तार तक भी पहुंच सकती है. इस दौरान बिजली के खंभों के गिरने, पेड़ उखड़ने और छतों के उड़ने की आशंका विभाग की तरफ से जताई गई है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बारिश दौरान वे पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे जान से बचें, खुले मैदानों में भी न जाए. ताकि किसी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सकें.
आंधी- तूफान और वज्रपात का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में प्री-मानसून की गतिविधियां अब तेज हो गई है. इस कारण शाम के वक्त तेज हवा, आंधी तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है विभाग ने आज के दिन देवघर, दुमका और धनबाद में वज्रपात होने की संभावना जताई है और इस दौरान लोगों से खेतों में या खुले में काम न करने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

इन हिस्सों में 29 मई तक होगी रुक-रुककर बारिश
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि राज्य में आज (24 मई, रविवार) से आगामी 29 मई (शुक्रवार) तक कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है लेकिन आने वाले कुछ दिनों तक राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पलामू प्रमंडल में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा. हालांकि राज्य में इस समय मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा. प्रचंड गर्मी और हीटवेव के बीच अचानक आंधी-बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करन पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को मौसम विभाग कि चेतावनियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A







