रांची, धनबाद सहित झारखंड के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ आज भी होगी बारिश... येलो अलर्ट जारी
झारखंड में आज तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मौसम का बदला-बदला सा मिजाज देखने को मिलेगा. कई जिलों में आज एक बार फिर तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश होगी. बता दें, मौसम विभाग ने राजधानी रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग सहित कई जिलों में तेज आंधी तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी से आने वाली दक्षिण-पूर्व हवाएं (नमी) देश के पूर्वी हिस्सों में साइक्लोनिक प्रेशर (चक्रवातीय दबाव) बना रही है जिसका असर पूरे झारखंड में देखने को मिल रहा है. इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की उम्मीद भी है. हालांकि इसका अधिक प्रभाव रांची सहित राज्य के दक्षिणी-मध्य हिस्सों (जिलों) देखने को मिल सकता है.

कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ ठंडा
बात पिछले 24 घंटे की करें तो रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में न सिर्फ बारिश हुई है बल्कि ओलावृष्टि ने राज्य के मौसम को ठंडा कर दिया है जिससे लोगों मौसम काफी सुहावना लगने लगा है. विभाग के अनुसार, आज, 9 मई को मौसम सामान्य रहेगा. न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. हल्की-हल्की बारिश की बूदों (65 प्रतिशत) के साथ मौसम सुहावना रहने का अनुमान भी है. हालांकि आने वाले दिनों गर्मी आपको फिर से परेशान करने के लिए तैयार रहेगा.
50-60 प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, आज 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने बताया है कि राज्य के पूर्वी जिलों (रांची, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा और धनबाद) में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है, जबकि दक्षिणी हिस्से जैसे- पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा में भी छिटपुट बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी जिलों (गढ़वा, चतरा और पलामू) में आसमान में बादल छाए रहेंगे इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान राज्य के कई जिलों के तापमान में 2-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम का आम जनजीवन पर पड़ेगा ये असर
झारखंड में मई महीने में अमूमन तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है, लेकिन इस वर्ष मौसम ने अपने पुराने मिजाज से राज्यवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है सुबह-सुबह और शाम के वक्त चलने वाली ठंडी-ठंडी हवाओं ने राज्य का वातावरण खुशनुमा बना दिया है जिससे मौसम सुहावना हो गया है. . हालांकि मौसम विभाग केंद्र, रांची की तरफ से सलाह दी गई है राज्य में मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव वाले इस दौर में अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. विभाग का मानना है कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी 20 मई तक पारा सामान्य से नीचे रहेगा, जिससे लू चलने या भीषण गर्मी की कोई संभावना नहीं है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







