JTET भाषा विवाद फिर उलझा: भोजपुरी, मगही और अंगिका पर कमेटी में नहीं बनी सहमति
जेटेट भाषा विवाद पर बनी कमेटी की दूसरी बैठक बेनतीजा रही. भोजपुरी, मगही और अंगिका को शामिल करने पर मतभेद कायम हैं, अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे.

Ranchi, Jharkhand: जेटेट भाषा विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी की दूसरी बैठक संपन्न हुई. लेकिन इस बैठक में सहमति नहीं बन पाई है. ऐसे में एक बार फिर इस विवाद की वजह से जेटेट परीक्षा में भोजपुरी, मगही और अंगिका शामिल होने पर संशय बरकरार है.
भाषा विवाद को सुलझाने के लिए बनी कमेटी के समन्वयक वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के नेतृत्व में दूसरी बैठक हुई. लेकिन भाषा विवाद का मसला नहीं सुलझ पाया है. इस बैठक में चारों मंत्रियों ने अपनी-अपनी राय दी. जिसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी. जिसके बाद मुख्यमंत्री अंतिम निर्णय लेंगे. सूत्रों के हवाले से यह स्पष्ट है कि इस बैठक में सहमति नहीं बनी है. कांग्रेस और राजद कोटे के सदस्य भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को शामिल करने के पक्ष में है. जबकि झामुमो कोटे के सदस्य इसके विपक्ष में है. इसके साथ ही इन भाषाओं को शामिल करके ही परीक्षा लिए जाने की बात कांग्रेस और राजद के सदस्यों ने की है.
झामुमो कोटे के सदस्य मंत्री सुदिव्य सोनू ने कमिटी में अल्पसंख्यक और आदिवासी कोटे के सदस्य नहीं होने का मामला उठाया है.ऐसे में वित्त मंत्री ने कहा है कि अगर मुख्यमंत्री इस कमिटी में विस्तार करते हैं तो फिर से बैठक होनी नहीं तो कमिटी की यह अंतिम बैठक होगी.
बहरहाल भाषा विवाद का मामला एक बार फिर फंस गया है. कमिटी के सदस्यों के बीच सहमति नहीं बनने से अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे. लेकिन इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ेगा. साथ ही यह सामाजिक दृष्टिकोण से भी प्रभाव डाल सकता है.
(वीडियो जर्नलिस्ट संजय के साथ रांची से कमल कुमार की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 27 मई तक बरसेगी 'आग', कई जिलों में हीटवेव तो कहीं बारिश को लेकर अलर्ट जारी

रांची के कावेरी रेस्टोरेंट संचालक लव भाटिया की संदिग्ध मौत, कारोबार जगत में शोक की लहर







