गिरिडीह में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मची हलचल, पंप संचालकों ने कहा- 'किल्लत नहीं, पैनिक न हों लोग'
आज (15 मई) से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया है. जिसपर जिले के पेट्रोल पंप में आ रही जनता से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

Giridih, Jharkhand: ग्लोबल संकट के बाद भी गिरिडीह में पेट्रोल पंप चालू हैं और लोगो को पेट्रोल डीजल लगातार मिल रहा है. शुक्रवार की सुबह जब लंबे समय के बाद तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा दिया तो लोग चिंतित हो पेट्रोल पंप में पहुंचने लगे. इस दौरान naxatra news ने कई पेट्रोल पंप के हालात का जायजा लेने का प्रयास किया. कुछ पंप में भीड़ भी दिखी, लेकिन लोग तेल की पर्याप्त मात्रा देखने को मिली.
इस बीच गिरिडीह के केसर सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप के संचालक गुरमीत सिंह सलूजा ने कहा कि उनके पंप में पेट्रोल डीजल की कोई किल्लत नहीं है. डीजल और पेट्रोल लगातार मिल रहे हैं. सिर्फ माहौल पैनिक किया जा रहा है. आज भी ईंधन लेकर तेल की गाड़ियां आई और कल भी आएंगी. जानकारी लेने पर गुरमीत सिंह ने कहा कि लंबे समय के बाद पेट्रोल डीजल के रेट बढ़े हैं. लोगो में बहुत अधिक इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं दिख रही है. सभी जानते है किस दौर से गुजर रहा है देश, ऐसे में दाम के बढ़ने तय थे. उन्होंने बताया कि लोगों को उम्मीद थी कि दाम में वृद्धि अधिक होगी.
इधर जिला परिवहन अधिकारी संतोष कुमार ने भी दावा किया है कि गिरिडीह में अभी सिर्फ एक पेट्रोल पंप के बंद होने की सूचना है. उसके भी अगले कुछ घंटे में शुरू हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है.
इस दौरान कई गाड़ियों के मालिकों ने से भी बात करने पर मिलीजुली प्रतिक्रिया रही. दाम बढ़ने के बाद हो रही परेशानियों के कारण कई लोग केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए भी दिखे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Shibu Soren Padma Bhushan : 'गुरुजी' को तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, कल्पना सोरेन हुईं भावुक

आपका राशन कार्ड हो सकता है रद्द ! झारखंड में 8 लाख से अधिक कार्ड किए गए चिन्हित







