असम में JMM की एंट्री के बाद BJP में मची खलबली ! CM हेमंत सोरेन के कई कार्यक्रमों को किया गया रद्द
हेमंत सोरेन के आज से दो दिनों के कार्यक्रम के परमिशन को रद्द कर दिया गया है. इस बीच वे दो दिनो तक कोई भी चुनावी जनसभा नहीं कर सकेंगे. सूत्रों का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा खासकर हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रभावित हो इसे लेकर कोशिशें जोरों से की जा रही हैं.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 में JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) की एंट्री से भारतीय जनता पार्टी यानी कि BJP में खलबली मच गई है. बता दें, झारखंड के मुख्यमंत्री और असम चुनाव के लिए JMM के स्टार प्रचारक हेमंत सोरेन पिछले 3 दिनों से असम की धरती में है. वे लागतार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. उनकी जनसभा लोग उन्हें सुनने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं. लेकिन इस बीच बीजेपी में खलबली का माहौल है.
दरअसल, हेमंत सोरेन के आज से दो दिनों के कार्यक्रम के परमिशन को रद्द कर दिया गया है. इस बीच वे दो दिनो तक कोई भी चुनावी जनसभा नहीं कर सकेंगे. सूत्रों का कहना है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा खासकर हेमंत सोरेन का कार्यक्रम प्रभावित हो इसे लेकर कोशिशें जोरों से की जा रही हैं.
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनावी कार्यक्रमों के लिए परमिशन नहीं मिल रही है. पहले कार्यक्रम के लिए चुनाव आयोग की तरफ से परमिशन मिली थी लेकिन अब उसे रद्द कर दिया गया है. इस वजह सीएम हेमंत आज (30 मार्च 2026) और 31 मार्च कोई सभा नहीं कर सकेंगे. बता दें, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज कई जगहों पर जनसभा में शामिल होने वाले थे लेकिन उन्हें कार्यक्रम के लिए परमिशन नहीं मिल रही है. बीते दिन हेमंत सोरेन ने डिब्रूगढ़ में जनसभा को संबोधित किया था उनका आज भी यहां कई कार्यक्रम थे लेकिन उसे रद्द किया गया.
हालांकि पार्टी की तरफ से चुनावी सभा के लिए लगातार परमिशन लेने का प्रयास किया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, जिन ग्राउंड्स में JMM को कार्यक्रम के लिए पहले से अनुमति मिली थी उसे रद्द कर दिया जा रहा है. और वहां दूसरी अन्य पार्टियों को कार्यक्रम के लिए परमिशन दिया जा रहा है. इस संबंध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए उनपर भेद-भाव का आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि उन्हें चुनाव आयोग के पदाधिकारी भी मदद नहीं कर रहे हैं.
आरोप यह भी लगाए जा रहे हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के बड़े कार्यक्रमों को बीजेपी के कार्यक्रमों की वजह से परमिशन नहीं दिया जा रहा है. क्योंकि बीजेपी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और उनके क्षेत्र में आने से प्रोटोकोल के तहत फ्लाईंग परमिशन नहीं दी जा सकती है. डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी का एक दिवसीय कैंप भी है जिसमें पीएम का रोड शो भी शामिल है ऐसे में पीएम के कार्यक्रमों के दौरान सीएम सोरेन उड़ान नहीं भर सकेंगे.
रिपोर्ट- नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मध्यप्रदेश में पोस्टर वॉर से चढ़ा सियासी पारा, BJP सांसद के 'Missing' पोस्टर वायरल

तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या का हुआ खुलासा, हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,







