'ग्राउंड पर BJP का नामोनिशान नहीं...'बंगाल चुनाव पर कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सह राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में BJP का नामोनिशान नहीं है, और बीजेपी को पिछली बार के मुकाबले कम सीटे मिलने वाली है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है. बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है.
मोतिहारी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल चुनाव में भाजपा को पिछली बार के मुकाबले भी कम सीटें मिलने वाली हैं. उन्होंने दावा किया कि वे पिछले दो दिनों से वेस्ट बंगाल के दौरे पर थे और जमीनी हकीकत का जायजा लिया.
बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि, “ग्राउंड पर कहीं भी भाजपा का नाम और निशान नजर नहीं आ रहा है.” अखिलेश प्रसाद सिंह के इस बयान से चुनावी माहौल और गरमा गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अंतिम चरण के मतदान में जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

औरंगाबाद एनएच-139 पर स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर दो युवक की मौत

गिरिडीह: पानी-बिजली के मुद्दे पर BJP ने हेमंत सरकार और नगर विकास मंत्री के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन







