शराब से स्मैक तक... कोशी में पुलिस का बड़ा अभियान, 1,638 लोग पहुंचे जेल
कोशी क्षेत्र में ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की कार्रवाई लगातार जारी है। फरवरी 2026 से अब तक सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में 1,638 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब, गांजा, स्मैक, कफ सिरप, हथियार और नकदी बरामद हुई है।


सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरवरी 2026 से सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में चल रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत अब तक 1,638 तस्करों और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है. अभियान के दौरान पुलिस और एसएसबी ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और नकदी भी बरामद की है। ये वाक़ई एक बहुत बड़ी संख्या है और बहुत ही सहरानीय कार्य है.
कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में तीनों जिलों की पुलिस के साथ SSB ने भी कार्रवाई की है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 57,878.49 लीटर अवैध शराब और 2,384.77 लीटर अवैध कफ सिरप बरामद किए गए है।
गांजा, स्मैक और नशीली दवाओं की भी बरामदगी
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 4,870.146 किलोग्राम गांजा, 6,750.792 ग्राम स्मैक, 8,824 ML नशीले इंजेक्शन और 325 नशीली गोलियां भी जब्त की हैं। कार्रवाई सिर्फ नशे के सामान तक सीमित नहीं रही। पुलिस ने अभियान के दौरान 2 विदेशी पिस्टल, 5 देशी कट्टे, एक देशी गन, 3 मैगजीन और 21 कारतूस भी बरामद किए हैं। इसके अलावा 39 मोबाइल फोन, 13 चारपहिया वाहन, एक नाव, एक ट्रक, एक पासबुक, एक एटीएम कार्ड, एक लोहे की भट्ठी और 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किए गए। ये सारी चीज़ें ये दर्शाती है की कैसे डीलर्स अलग अलग तरीके इस्तेमाल में लाके पैसे कमाना चाहती है. बिहार में शराब तो बंद है पर अलग अलग नशीली पदार्थ अभी भी अवैध तरीके से सप्लाई किए जा रहे है.
पुलिस की कार्रवाई में नकदी की भी बरामदगी हुई है। अभियान के दौरान 55,53,096 रुपये भारतीय मुद्रा और 27,570 रुपये नेपाली मुद्रा जब्त की गई है। पुलिस के मुताबिक, इन बरामदगियों और गिरफ्तारियों के जरिए नशे की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले 16 पुलिसकर्मी और SSB जवान सम्मानित
अभियान में बेहतर काम करने वाले पुलिस और SSB के अधिकारियों एवं जवानों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया गया। DIG, कोशी क्षेत्र के कार्यालय में कुल 16 अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई।
सम्मानित होने वालों में मधेपुरा के SP सदीप सिंह, सुपौल के SP शस्थ आर.एस., सहरसा के SP विक्रम सिहाग, अपर पुलिस अधीक्षक मो. सेहबान हबीब फखरी और SSB 45वीं बटालियन वीरपुर के उप-कमांडेंट सुमन सौरभ समेत अन्य अधिकारी और जवान शामिल रहे।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि इलाके में नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देना ज़ारी रखे ताकि आगे भी ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान को चलाया जा सके. पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से नशे के कारोबार पर और प्रभावी तरीके से लगाम लगाई जा सकती है। फरवरी से शुरू हुआ यह अभियान अब आंकड़ों में भी बड़ा नजर आ रहा है-1,638 गिरफ्तारियां, हजारों लीटर अवैध शराब और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी के बाद पुलिस की नजर अब नशे के पूरे नेटवर्क पर है और जल्द ही उसका भी भांडा फोड़ा जाएगा.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नाबालिग से यौन दुर्व्यवहार के आरोप में तीन किशोर निरुद्ध, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का भी आरोप

21 साल की अंजू की मौत का रहस्य! गले के निशान देखकर परिवार ने...







