पतरातु के इस सड़क पर हैं बड़े-बड़े गड्ढे, अक्सर होती रहती हैं दुर्घटनाएं, फिर भी प्रशासन की नहीं है इसपर नजर
पतरातु जिले की ये सड़क स्थानीय लोगों के लिए एक लाइलाज बीमारी सी बन गई है. बड़े-बड़े गड्ढों और उसपर जल जमाव की वजह से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं. शिकायत करने के बाद भी प्रशासन इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही.

Patratu, Jharkhand: विगत कई वर्षों से गेगदा आरा साहा का मुख्य मार्ग जो इस क्षेत्र के कई गांवों को पतरातु व भुरकुंडा से जोड़ती है. विकास की बाट जोहते हुए अपने अंतिम स्वरूप में विकास के वादों को मुंह चिढ़ाता नजर आता है. लबगा पंचायत के दीपा टोला से आरा साहा तक सड़क की दुर्दशा इतनी खराब है कि वहां सड़क के नाम पर सिर्फ बड़े-बड़े पत्थर नजर आते हैं. जहां-तहाँ बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. हल्की बारिश हुई नहीं कि इन गड्ढों में जल जमा हो जाता है. जिससे आए दिन वहां से गुजरने वाले राहगीरों का दुर्घटना में घायल हो जाना आम बात हो गई है.
इस संदर्भ में ग्रामीणों ने कहा कि हमने सड़क मरम्मती के लिए स्थानीय मुखिया से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के पास कई बार इसकी शिकायत भी की तथा आवेदन भी दिया. मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई. छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी होती है. यह मार्ग इस क्षेत्र के कई गांवों को सीधे भुरकुंडा एवं पतरातू से जोड़ती है. प्रशासन से नाराज ग्रामीण कहते हैं कि पता नहीं इस सड़क से लोगों को क्या परेशानी है जो इसका विकास नहीं करते.
गौरतलब है कि विगत 5 वर्षों तक आरा साहा ग्राम के ही मुखिया पंचायत के मुखिया के रूप में काबिज रहे. अभी भी लबगा पंचायत के वर्तमान मुखिया व प्रखंड विकास पदाधिकारी को इस सड़क की दुर्दशा शायद नजर नहीं आ रही. नाराज ग्रामीणों ने कहा कि विकास के नाम पर ऐसा नहीं है कि पूरे पंचायत में विकास के कार्य नहीं हो रहे हैं या सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है. मगर इस सड़क से ऐसा सौतेला व्यवहार क्यों. जबकि हजारों लोगों का आवागमन हर रोज इस सड़क से होता है.
प्रशासन से स्थानीय जनता का सवाल है कि भविष्य में यदि किसी अनहोनी या कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी या संबंधित विभाग को इस सड़क पर आकर इसकी दुर्दशा जरूर देखनी चाहिए. हालांकि इस सड़क से पूर्व एवं वर्तमान मुखिया लगभग हर रोज गुजरते हैं मगर क्या उन्हें इस सड़क की दुर्दशा नजर नहीं आती.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सीताराम उपाध्याय पार्क के तालाब में तीन क्विंटल मछलियों की मौत, लोगों ने जताई कड़ी नाराजगी

हरिहरगंज थाना पुलिस की कार्रवाई, दो देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार







