सहरसा में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, LED TV समेत कई सामान ले उड़े चोर
पीड़ित को चोरी की जानकारी 10 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे उनकी भाभी द्वारा फोन पर दी गई. इसके बाद वह रात करीब 11 बजे सहरसा पहुंचे और घर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था.

Saharsa, Bihar: शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटुआहा वार्ड संख्या 24 में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार पटुआहा वार्ड संख्या 24 निवासी राकेश रंजन झा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह पिछले छह दिनों से किसी कार्यवश परिवार के साथ घर से बाहर थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया.
पीड़ित को चोरी की जानकारी 10 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे उनकी भाभी द्वारा फोन पर दी गई. इसके बाद वह रात करीब 11 बजे सहरसा पहुंचे और घर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की और अगले दिन थाना में आवेदन देने की सलाह दी.
पीड़ित के अनुसार चोर घर से एलईडी टीवी, कांसे के बर्तन, मिक्सी सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है. फिलहाल घर अस्त-व्यस्त होने के कारण चोरी गए सभी सामानों की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है.
पीड़ित ने सदर थाना पुलिस से प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.
(सहरसा से इंद्रदेव की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

48 घंटे में सहरसा पुलिस की बड़ी सफलता: हॉस्टल से लापता तीन छात्र खगड़िया से सकुशल बरामद

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई : बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुस रहे स्विट्जरलैंड की महिला और म्यांमार का युवक गिरफ्तार







