गिरिडीह में पिछले 24 घंटे में दो घरों से 18 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
गिरिडीह में बंद घरों में अब चोरों की नजर है. ताजा खबर नगर थाना इलाके का है जहां चोरों ने दो घरों में भीषण चोरी वारदात को अंजाम दिया है.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह शहर में पिछले 24 घंटे में चोरों ने दो स्थानों पर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. नगर थाना पुलिस चोरी के इस दोनों मामलों में कार्रवाई र रही है. लेकिन अब तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई है.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार यानी कि आज (12 मई 2026) की सुबह नगर थाना इलाके के मवेशी अस्पताल रोड निवासी ज्योति सिन्हा के घर पर चोरों ने करीब 5 लाख रुपए उड़ा लिए. ज्योति ग्रामीण बैंक देवघर में कार्यरत है. उन्हें पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा पड़ा है और घर में रखे अलमारी के सारे सामान बिखरे पड़े हैं और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर भी गायब हैं.
जबकि चोरों ने शहर के बरगंडा में भी एक घर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यहां से चोरों ने करीब 60 हजार रुपए नकदी, 12 लाख के जेवर से अपने हाथ साफ कर लिये. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के मालिक पूजा-अर्चना के लिए तारापीठ गए हुए थे. वहां से वापस लौटने के बाद उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







