बोकारो रेलवे कॉलोनी में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर
18 मई को प्रदीप कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर कोलकाता गए थे. 22 मई की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शाम को जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब हैं.

Bokaro, Jharkhand: बोकारो के बालिडीह थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. रेलवे क्वार्टर संख्या DS/III/38-F निवासी प्रदीप कुमार भौमिक ने बालिडीह थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
आवेदन के अनुसार, 18 मई को प्रदीप कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर कोलकाता गए थे. 22 मई की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शाम को जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर में रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब हैं.
चोरी हुए सामान में करीब 15 ग्राम का सोने का लॉकेट सहित चेन, 10 ग्राम की सोने की चेन, कान के झुमके, चार छोटे सोने के बाले, चांदी की पायल और करीब 28 हजार रुपये नकद शामिल हैं.
पीड़ित ने आवेदन में बताया कि रात करीब 12:40 बजे दो संदिग्ध युवक कॉलोनी में घूमते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिए थे. इसके बाद सामने वाले क्वार्टर का भी ताला टूटा मिला.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
(बोकारो से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A







