राज्य सरकार के छह पदों के लिए दी गई 1,927 नौकरियां, मोरहाबादी मैदान में हुआ नियुक्ति पत्र वितरण समारोह
JSSC CGL के 1,927 सफल अभ्यर्थियों को राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. अभ्यर्थियों की छह विभागों के लिए नियुक्त किया गया है. यह कार्यक्रम रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित किया गया था.

JHARKHAND (RANCHI): झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में सफल 1,927 चयनित अभ्यर्थियों को आज, 30 दिसंबर को नियुक्ति पत्र सौंपा गया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने सभी संबंधित विभागों को इसकी जानकारी देते हुए इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है. कार्मिक विभाग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच कर ली गई थी.

राज्य सरकार ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के लिए वित्त सचिव प्रशांत कुमार को नोडल पदाधिकारी बनाया था, जबकि रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को कार्यक्रम की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.
यह नियुक्ति छह विभागों के लिए होगी. बता दें कि आयोग ने हाल ही में इस प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम जारी किया है. इसमें 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे.
नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों को सौंपे जाएंगे ये पद:

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Saraikela: संजय सेठ ने दिया गुड़गांव हादसे के पीड़ितों को 40-40 लाख का मुआवजा, कहा- संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ

गिरिडीह के लेढवा पहाड़ी जंगल में मिला महिला अधजला शव, जांच में जुटी पुलिस






