Ranchi Press Club में 27 और 28 फरवरी को 2 दिवसीय “बसंत मेला” का आयोजन, मंत्री दीपिका और नेहा शिल्पी तिर्की होंगी शामिल
रांची प्रेस क्लब की वूमेंस वेलफेयर कमिटी की वरिष्ठ पत्रकारों ने विधानसभा पहुंचकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और नेहा शिल्पी तिर्की से मुलाकात की इस दौरान उन्होंने उन्हें मेला में आने का आमंत्रण दिया.

Ranchi News: राजधानी स्थित रांची प्रेस क्लब में 27 और 28 फरवरी को दो दिवसीय “बसंत मेला” का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारियों को लेकर वूमेंस वेलफेयर कमिटी जोर-शोर से लगी हुई है. इस बीच रांची प्रेस क्लब की वूमेंस वेलफेयर कमिटी की वरिष्ठ पत्रकार रेखा पाठक, प्रतिमा सिंह, और नेहा वारसी शनिवार (21 फरवरी 2026) को विधानसभा पहुंची.
जहां उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की से मुलाकात की और उन्हें बसंत मेला में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की ने उन्हें मेला में शामिल होने के लिए हामी भरी. 
बता दें, आयोजन को सफल और व्यवस्थित रूप देने के लिए एक सब-कमेटी का गठन भी क्लब में किया गया है. इसमें राजन बॉबी, अशोक गोप, चंदन वर्मा और विजय गोप शामिल हैं. दो दिवसीय इस मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए जाएंगे. मेले में लगभग 35 स्टॉल लगाए जाएंगे. आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, आकर्षक परिधानों और हस्तशिल्प से सजे बुटीक स्टॉल, हेल्थ एवं वेलनेस से संबंधित काउंटर, बच्चों और युवाओं के लिए गेम्स जोन सहित कई अन्य स्टॉल उपलब्ध रहेंगे.
इसके अलावा महिलाओं और परिवारों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा. स्टॉल बुकिंग के इच्छुक व्यवसायी और उद्यमी रांची प्रेस क्लब कार्यालय अथवा सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं. स्टाल बुकिंग 24 फरवरी तक जारी रहेगा , उसके उपरांत लॉटरी सिस्टम से स्टॉल धारकों को स्टॉल आवंटित किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






