राज्य में जल्द दूर होगी एंबुलेंस की समस्या, पुराने हटा नए एंबुलेंस लाने की तैयारी
राज्यभर में 108 एंबुलेंस सेवा संचालक को लेकर अक्सर विवाद खड़ा होता है। अब राज्य सरकार ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य सरकार वैसे एंबुलेंस को 8 साल या 1.5 लाख किमी चल गए हो उनको कंडम घोषित करेगी ।

JHARKHAND (RANCHI): राज्यभर में 108 एंबुलेंस सेवा संचालक को लेकर अक्सर विवाद खड़ा होता है। कभी एंबुलेंस की जर्जर स्थिति तो कभी मरीज को अस्पताल ले जाते हुए एंबुलेंस खराब हो जाना। अब राज्य सरकार ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य सरकार वैसे एंबुलेंस को 8 साल या 1.5 लाख किमी चल गए हो उनको कंडम घोषित करेगी ।
स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह ने सरकारी अस्पतालों की पुरानी और जर्जर एम्बुलेंसों की समीक्षा का आदेश दिया है। कंडम एम्बुलेंसों की नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।सभी जिलों के सिविल सर्जनों को एम्बुलेंसों का विस्तृत ब्योरा यानी एंबुलेंस के नंबर और उसकी स्थिति की सूची NHM निदेशक को भेजने को कहा है ।
स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय जिलों से रिपोर्ट लेकर नए एम्बुलेंस खरीद का प्रस्ताव तैयार करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया है । हालांकि बीते दिनों भी 237 एम्बुलेंस की खरीदारी के लिए निविदा निकाली गई थी। लेकिन अब तक यह निविदा प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है । करीब 10 कंपनियों ने इस निविदा में हिस्सा लिया था ।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







