तिरंगे को राष्ट्रपति ने दी सलामी, मुख्य अतिथि के रुप यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष और यूरोपियन कमीशन की अध्यक्ष शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड को सलामी दी. बता दें, देश के 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं.

77th Republic Day 2026: भारत आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है. इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड को सलामी दी. बता दें, देश के 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा इस मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हैं. समारोह में पीएम मोदी सहित केंद्रीय कैबिनेट के कई मंत्री और अन्य अतिथिगण भी मौजूद हैं.


बता दें, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाला यह समारोह ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने की थीम पर आधारित है. जिसकी अगुवाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर रहे हैं. कार्यक्रम की शुरूआत PM नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने से हुई. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति के अंगरक्षकों की सुरक्षा में पारंपरिक बग्घी में कर्तव्य पथ पहुंचें.
गणतंत्र दिवस 2026 के समारोह में इस बार का खास आकर्षण भारतीय सेना का पहली बार पेश किया गया ‘चरणबद्ध युद्ध संरचना’ (Phased Battle Array) प्रदर्शन रहा. इसमें ड्रोन, टैंक और तोपखाने को युद्ध अभ्यास स्वरूप में प्रदर्शित किया या जो कि असली जंग (युद्ध) के हालातों को दर्शाता है.
अपडेट...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

विश्वभर में मनाया जा रहा आज ईस्टर का त्योहार, वेटिकन सिटी में पोप लियो XIV से लेकर लंदन के बिशप तक, देखें सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें

नीतीश कुमार को मिलेगी Z प्लस सिक्योरिटी, बिहार CM पद से जल्द देने वाले हैं इस्तीफा






