कानून के हाथों से नहीं बचेंगे JMM नेता राकेश महतो के हत्यारे- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हमारे साथी राकेश महतो की बीती रात हत्या की सूचना मिली है राकेश सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे गिरिडीह जिले के जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके थे. और हमारे सक्रिय और मजबूत साथी कार्यकर्ता थे.

Ranchi News: आज, शनिवार (21 फरवरी 2026) की सुबह गिरिडीह जिले के डुमरी थाना इलाके स्थित खाखी जंगल के पास JMM नेता सह पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव मिला है. इधर, इस मामले को आज विधानसभा परिसर में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मीडिया के समक्ष रखा. मंत्री ने कहा कि हमारे साथी राकेश महतो की बीती रात हत्या की सूचना मिली है राकेश सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता थे गिरिडीह जिले के जिला परिषद के अध्यक्ष रह चुके थे. और हमारे सक्रिय और मजबूत साथी कार्यकर्ता थे.
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि परिजनों और पुलिस की तरफ से हत्या के बारे में जानकारी मिली है कि रात के साढ़े 11 बजे किसी ने फोन करके बुलाया जिसके बाद वे घर वापस लौटकर नहीं आए. आज सुबह जंगल की तरफ जाने वाले ग्रामीणों ने उसके मोटरसाइकिल को देखा और एक अधजला शव वहां मिला. जिसमें यह साफ पता चल रहा है कि उनकी हत्या के बाद उनको जलाने की कोशिश की गई.
पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है. हमें उम्मीद है कि 24 घंटे के अंदर नतीजे पर पहुंचेंगे. चूंकि टेक्निकल इनपुट यह बताता है कि रात के करीब 12 बजे तक उनका फोन चालू था. जांच में यह पता चल जाएगा कि आखिरी में किसने फोन करके उन्हें बुलाया था. जिसने भी उन्हें बुलाया था वह कानून के हाथ से नहीं बचेगा. जहां उनकी हत्या हुई है वहां कोई भी स्थानीय निकाय की चुनाव नहीं है. न वो नगर परिषद है. इसे अभी एक आपराधिक घटना मान रहे हैं पुलिस की जांच पड़ताल के बाद सारी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






