गुमला सदर अस्पताल में नहीं थम रही मोबाइल लूट की वारदात, दिन दहाड़े वार्ड से मोबाइल छीनकर चोर फरार
गुमला जिला के सदर अस्पताल में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें चोर मोबाइल लूटकर तेजी से भागता नजर आ रहा है.

Gumla, Jharkhand: सदर अस्पताल गुमला में लगातार मोबाइल लूट की घटनाएं हो रही है. ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है. बताया जाता है कि वार्ड नंबर 125 में इलाजरत एक महिला से मोबाइल लूटकर एक चोर फरार हो गया.
हालांकि सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा सामने आ गया है लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं लगा है. पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की लिखित जानकारी गुमला थाना को दी है. यहां बता दें कि लगातार अस्पताल में मोबाइल लूट और चोरी की घटनाएं हो रही हैं.
स्थानीय लोगों ने शरारती तत्व के सदर अस्पताल में प्रवेश पर रोक की मांग की है. अक्सर यह सूचना मिलती है कि बिना किसी काम के कई लोग सदर अस्पताल के कैंपस और वार्ड में घूमते नजर आते हैं. जिनके ना तो कोई रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती होते हैं और ना हीं उन्हें कोई काम होता है. कई मामलों में कुछ लोगों के द्वारा शरारती लोगों को पकड़कर बाहर भी किया गया है.
(गुमला से दीपक भास्कर की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







