झारखंड राज्यसभा चुनाव की हलचल अंतिम चरण पर, महागठबंधन को अपने विधायकों पर 'अटूट' विश्वास!
झारखंड राज्यसभा चुनाव का मतदान 18 जून को होना है. महागठबंधन के नेताओं में जीत को लेकर गजब का आत्मविश्वास देखा जा रहा है.

Ranchi, Jharkhand : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने गठबंधन की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि उनके साथ 56 विधायक मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और किसी तरह की टूट-फूट की कोई संभावना नहीं है. हमें अपने विधायकों पर पूरा विश्वास है और महागठबंधन के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे. हालांकि इसकी भी खूब चर्चा की गई कि एनडीए महागठबंधन के विधायकों को अपने साथ लाने के लिए भी कई हथकंडे अपना रही है.
मॉक पोल से जीत सुनिश्चित!
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक हुई. इसमें विधायकों को प्रशिक्षित कर मॉक पोल कराया गया. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के अनुसार, मॉक पोल में झामुमो के बैद्यनाथ राम को 29 और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को 27 वोट मिले.
एक तरफ इंडिया गठबंधन में राज्यसभा चुनाव को लेकर गजब का विश्वास दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर एनडीए भी जीत का दावा करने से पीछे नहीं है. परिमल नाथवानी पर लगाए एनडीए के दांव ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं और कहीं न कहीं विपक्ष को परेशान भी किया है. लेकिन महागठबंधन अटूट रहे इसके लिए पुरजोर मेहनत की गई है. अब देखना होगा 18 जून को जीत किसकी झोली भरती है.
(रांची से महक मिश्रा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

‘जो डर जाएगा, चला जाएगा’: सपा में टूट की चर्चा पर अखिलेश यादव का जवाब

संथाल स्ट्राइकर्स की धमाकेदार वापसी, शीर्ष टीम को हराकर दर्ज की पहली जीत







