पत्नी के मायके जाने से परेशान शराबी पति, जेसीबी से गिरा दी ससुराल की चारदिवारी, कहा "रहो अब मायके में.."
गिरिडीह में एक पति अपनी पत्नी के मायके जाने से इतना परेशान हो गया कि उसने पहले तो पूरा ससुराल खत्म कर देने की धमकी दी. बाद में नशे में धुत्त हो, जेसीबी लिए ससुराल पहुंचा और गिरा दी बाउंड्री की दीवार.

JHARKHAND (GIRIDIH): गिरिडीह में एक बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक पति अपनी पत्नी के बार-बार मायके जाने से इतना नाराज हो गया कि नशे की हालत में जेसीबी लेकर अपने ससुराल पहुंच गया. उसने ससुराल में बने घर को ध्वस्त करने की धमकी देते हुए चारदिवारी तोड़ दिया. यह पूरी घटना जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है. हालांकि जब इस घटना की जानकारी आस-पास के लोगों को मिली तो काफी संख्या में आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी (पति) जेसीबी लेकर भाग निकला.

"जब भी मायके में काम आता, फौरन चली जाती"
दरअसल यह पूरा मामला जमुआ थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है. यहां विवाहिता का मायके है, जबकि उसका ससुराल कुछ ही दूर गादी चुंगलों गांव में है. आरोपी पिंटू मंडल के मुताबिक उसकी शादी के करीब साढ़े चार वर्ष पहले हुई थी. ससुराल में जब भी काम का वक्त आता है तो उसकी पत्नी मायके चली जाती है. सास व ससुर भी उसे मना करने के बजाय इसका समर्थन करते हैं. कई बार विदाई कराने का प्रयास किया, लेकिन न तो पत्नी आने को तैयार हुई और न ही उसके घरवालों ने कोई पहल की. दोनों बच्चों को भी आने नहीं दिया जाता है. ऐसे में उसने धमकी दी कि अब पूरे ससुराल को ध्वस्त कर देगा, फिर उसकी पत्नी ससुराल में ही रहेगी.
शराब पीकर करता था मारपीट: पत्नी का बयान
इधर पिंटू मंडल की पत्नी उर्मिला का कहना है कि उसका पति हर दिन रात में शराब पीकर आता है और उसके साथ पिटाई करता है. यही कारण है कि वह अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही है, ताकि कभी कोई विकट परिस्थिति उत्पन्न न हो जाए. कहा कि वह अपने ससुराल बीच-बीच में जाती रहती है. उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि पंचायत में भी यह मुद्दा उनके पिता द्वारा उठाया गया था. जिस समय ही मौके पर जाकर उसके पति पिंटू मंडल ने तमाशा किया. उसके सारे गहने भी जबरदस्ती ले लिए.
इधर इस मामले को लेकर जमुआ थाना प्रभारी विभूतिदेव कुमार ने कहा कि इस मामले में उर्मिला देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू / ललन राय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






