‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर निकली पदयात्रा, राष्ट्रगान गाते हुए सैकड़ों छात्र पहुंचे अल्बर्ट एक्का चौक
‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर रांची में करीब 120 स्कूली छात्रों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली। तिरंगा लहराते छात्र राष्ट्रगान गाते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे।

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के बीच राजधानी रांची में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। रविवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्कूली छात्रों की भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए करीब 120 छात्र पूरे जोश और उत्साह के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।
‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर खास आयोजन
यह आयोजन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे वर्षभर के राष्ट्रीय अभियान के तहत किया गया। देशभर में 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 नवंबर 2025 को की थी।
आर्मी-नेवी की थीम पर तैयार हुए छात्र
रांची में निकली तिरंगा पदयात्रा में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों को नेवी विंग और आर्मी विंग की थीम पर विशेष परिधान पहनाए गए थे। हाथों में तिरंगा लिए छात्र राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों के जोश और देशभक्ति ने राह चलते लोगों का भी ध्यान खींचा।
राष्ट्रगान के साथ अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे छात्र
पदयात्रा के दौरान छात्रों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगा लहराते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। आयोजन स्थल पर देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रमय हो गया। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी के माहौल में अलग ही रंग भर दिया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बोकारो आदिवासी महोत्सव 2026 : जल, जंगल और जमीन की रक्षा का लिया गया संकल्प, मंत्रियों-विधायकों ने की शिरकत

विश्व आदिवासी दिवस पर रांची में अधिवक्ताओं की पदयात्रा, परिसीमन के खिलाफ उठी आवाज







