शादी की खुशियां मातम में बदलीं; तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौके पर मौत
दोस्त की बहन की शादी से अपने घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. जिससे मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा ने पलभर में शादी की खुशियां को मातम में बदल दीं. दरअसल, दोस्त की बहन की शादी से वापस घर लौट रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. यह हादसा जिले के वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरेनवा के पास का है जहां बीती देर रात करीब 10 बजे ट्रक ने युवक को कुचल दिया.

वहीं, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. हालांकि, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
सड़क हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे सीओ रितिक कुमार और थाना प्रभारी अमित सिंह ने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजे का आश्वासन देकर लोगों को सड़क जाम से हटवाया. ट्रक चालक को गिरफ्तार किया और ट्रक को जब्त कर लिया है. साथ ही मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







