विपक्ष संग सरकार करेगी बजट सत्र से पहले चर्चा, 28 जनवरी से होगी सत्र की शुरुआत
2026 के बजट पेश किए जाने से पूर्व भारत सरकार ने सभी दलों को चर्चा हेतु आमंत्रित किया है. जो 27 जनवरी को संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष में आयोजित किया जाएगा. जिसके ठीक अगले दिन राष्ट्रपति अपना अभिभाषण पेश करेंगी.

New Delhi: भारत सरकार द्वारा बजट सत्र पर चर्चा करने की खातिर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. विधायी और कई एजेंडों को लेकर सरकार विपक्ष के साथ मिलकर चर्चा करेगी. यह बैठक 27 जनवरी को होनी तय की गई है. इस साल का बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरु होगा. जिसमें राष्ट्रपति संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी.
संसद भवन, मुख्य समिति कक्ष - सुबह 11 बजे
बता दें कि केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाता है. यह केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जाएगा, जो लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू द्वारा 27 जनवरी को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे संसद भवन के मुख्य समिति कक्ष में किया जाएगा.
कब तक चलेगा बजट सत्र?
28 जनवरी से शुरु होकर बजट सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा. इसका पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा. जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. जिसके लिए अस्थायी रूप से तीन दिन, 2 से 4 फरवरी, आवंटित कर दिए गए हैं.
लोकसभा में 9 विधेयक हैं लंबित
28 जनवरी और एक फरवरी को शून्यकाल नहीं होगा. लोकसभा में नौ विधेयक लंबित हैं, जिनमें विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल 2025, प्रतिभूति बाजार संहिता 2025 और संविधान (129वां संशोधन) बिल 2024 शामिल हैं. इन बिलों की वर्तमान में संसदीय स्थायी या चयन समितियों द्वारा जांच की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Supreme Court का SC-ST एक्ट पर बड़ा फैसला, ऐसा किया तो खत्म हो जाएगा SC का दर्जा

फिर एक बार एक्शन में DGCI, पैरासिटामोल सहित 90 दवाओं पर गिरी गाज






