गिरिडीह में गौ तस्करों के कारनामे ने ग्रामीणों को किया उग्र, वाहन में ठूंस कर ले जा रहे थे चार गायें, दो की हो गई मौत
गिरिडीह में एक चार चक्का वाहन को पुलिस ने जब्त किया है. जिसमें गौ तस्करों द्वारा गायों को अनुचित ढंग से ले जाया जा रहा था. जिसमें से दो गायों के दम तोड़ दिया. स्थानीय कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह में गौ तस्करी के लिए अपराधियों द्वारा नई-नई तरकीबें अपनाई जा रही हैं. मामला गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र का है. जहां जामतारा मिडिल स्कूल के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो में गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था.
पुलिस ने किया वाहन जब्त
जानकारी के अनुसार उक्त चार चक्का वाहन में तीन गाय और एक बैल अनुचित ढंग से ले जाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि रखे हुए गौ-वंश में से दो गायों की मृत्यु हो चुकी थी. ग्रामीणों ने गाड़ी पकड़ रखा था, और पुलिस को ग्रामीणों द्वारा सूचना दे दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन कब्जे में ले लिया है. 
मृत गायें की गई दफ्न
मिली जानकारी के अनुसार वाहन चालक फरार हैं, और मृत गायों को दफना दिया गया है, साथ ही जिंदा गायों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई है. स्कॉर्पियो का नंबर JH-05T-2613 बताया गया है. वहीं उक्त घटना, जो ग्रामीणों के सामने घटित हुई, को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया है कि प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी.
कड़ी कार्वाई करे पुलिस- स्थानीय कर रहे मांग
स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसा मामला हिंदू आस्था को आहत करने वाला होता है. इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रोक लगनी चाहिए.
जानवरों के साथ बर्बरता अनुचित
साथ ही यदि हम कानूनन ढंग से भी उक्त घटना का आकलन करने का प्रयास करें तो हमारे देश का संविधान भी हमें ऐसे कृत्यों के विरुद्ध आवाज उठाने की इजाजत देता है. जानवरों के साथ इस तरह की बर्बरता कतई उचित नहीं हो सकती.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






