Ranchi में उत्पाद विभाग की टीम ने किया अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
रांची में उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़ किया है. टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामाग्री बरामद की है. फिलहाल टीम की कार्रवाई अब भी जारी है.

Ranchi News: राजधानी रांची में अवैश शराब और नशा के कारोबारियों के खिलाफ उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है इस बीच अब विभाग ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, टीम ने नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह पूरा मामला जिले के मांडर कॉलेज रोड के पास का है जहां एक मकान में छापेमारी करते हुए टीम ने अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश किया.
छापेमारी के दौरान मौके से उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में नकली शराब, शराब की खाली बोतलें, रैपर सहित शराब बनाने की कई सामग्री बरामद की हैं. जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मांडर कॉलेज रोड के पास स्थित एक मकान में अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा है. इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.
मामले में फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है. उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नकली शराब की फैक्ट्री के संचालक का पता लगाया जा रहा है जिससे उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकें. आपको बता दें, अब से कुछ दिनों बाद ही रंगों का पर्व होली आने वाला है. ऐसे में अवैध शराब कारोबारियों द्वारा होली पर्व के दौरान बड़े पैमाने पर नकली शराब को बाजार में खपाने की तैयारी है. हालांकि, उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना मिलने के उपरांत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और भारी मात्रा में नकली शराब जब्त की.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

देवघर ओवरब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में पहलगाम पर बोले निशिकांत दुबे: "स्थिति पहले से भी बेहतर, किसी भी आतंकवादी में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं"

MP: डायल-112 के जवानों की जांबाजी; 3 किलोमीटर दौड़कर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहे किशोर को बचाया







