गणतंत्र दिवस मना रहा पूरा देश, झांकी में दिखी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की झलक
झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. और परेड को सलामी दी.

Republic Day 2026: आज 26 जनवरी 2026 को पूरे भारत देश में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर इधर, झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. और परेड को सलामी दी. 
इसके बाद झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना, नीति और झारखंड की उत्कृष्ट कला संस्कृति परंपरा और धरोहर को झांकियों द्वारा प्रदर्शित की गई. झांकी में शिबू सोरेन की भी झलक भी दिखी. 
दिखी 12 अलग-अलग विभागों की झांकियां
वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, गृह कारा और आपदा प्रबंधन विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड, परिवहन विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, और उचित तकनीकी शिक्षा विभाग की झांकियां प्रस्तुत की गई.
विधानसभा परिसर में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने किया झंडोत्तोलन
इसके अलावे झारखंड हाईकोर्ट, झारखंड विधानसभा और रांची नगर निगम सहित कई सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो द्वारा विधानसभा प्रांगण में झंडोत्तोलन किया गया. 
वहीं झंडोत्तोलन के बाद अपने संबोधन में विधानसभा स्पीकर ने कहा कि आजादी सिर्फ एक राजनीतिक नहीं थी. राजनीतिक आधार से हम सबका अधिकार एक समान है. लेकिन सामाजिक में, आर्थिक रुप से, शैक्षणिक दृष्टि से हम अब भी समान नहीं हो पाए हैं. और न ही समानता के करीब ही पहुंच सके है. ऐसे में तमाम देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि उनके अंतिम दिए भाषण की राजनीतिक रुप से हमें समान होने के साथ बाकी तमाम चीजों को समान होने की आवश्यकता है.
हाईकोर्ट परिसर में चीफ जस्टिस ने फहराया तिरंगा
वहीं, झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर जिला बल के द्वारा झंडा को सलामी दी गई. झंडोत्तोलन के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने उच्च न्यायालय के सभी कर्मचारियों को अभिवादन किया, सभी अधिवक्ता और उनके परिवार के लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी. 
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया झंडोत्तोलन
लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झंडोत्तोलन किया. इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहें.
DGP तदाशा मिश्रा ने पुलिस मुख्यालय में किया झंडोत्तोलन
वहीं, राजधानी रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP तदाशा मिश्रा ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर उन्होंने सभी को देश के 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी.
वंदे मातरम गीत के साथ कांग्रेस भवन में फहराया गया तिरंगा
वहीं राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया. झारखंड कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया गया. जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान मौके पर पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद और जिला अध्यक्ष मौजूद रहें. कार्यालय में वंदे मातरम गीत के साथ झंडा फहराया गया.
गांधी नगर में CCL सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने फहराया झंडा
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी नगर स्थित गांधी मैदान में सीसीएल के सीएमडी निलेंदू कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया, और परेड को सलामी दी. बता दें, परेड में 8 प्लाटून शामिल हुए. परेड के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. इस मौके पर सीसीएल के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






