बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व आध्यात्मिक राजधानी बनेगा बोधगया, 40 से अधिक देशों के साधकों संग होगा साईं मां लक्ष्मी देवी का दिव्य आगमन
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर गया में अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक तीर्थयात्रा का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान यहां करीब 90 अंतर्राष्ट्रीय साधक, 20 भारतीय साधक, महामंडलेश्वर एवं विश्व भर के संत-महात्मा बोधगया की पावन धरती पर एकत्रित होंगे,

Gaya / Bihar (Report By- Jitendra Kumar): आध्यात्मिक नगरीबोध गया एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी विशेष पहचान दर्ज कराने जा रही है. आगामी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर यहां एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक तीर्थयात्रा का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें परम पूज्य जगद्गुरु साईं माँ लक्ष्मी देवी के सान्निध्य में 40 से अधिक देशों के साधक एकत्रित होंगे.
आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूर्व और पश्चिम की आध्यात्मिक परंपराओं का दुर्लभ संगम है, जो कई वर्षों में एक बार देखने को मिलता है. इस ऐतिहासिक अवसर पर करीब 90 अंतर्राष्ट्रीय साधक, 20 भारतीय साधक, महामंडलेश्वर एवं विश्व भर के संत-महात्मा बोधगया की पावन धरती पर एकत्रित होंगे, जिससे क्षेत्र की आध्यात्मिक गरिमा और भी बढ़ेगी.
इसी क्रम में श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु स्वामी संतोषानंद ने इसे ऐतिहासिक अवसर बताया. उन्होंने कहा कि बोधगया के लिए यह अत्यंत सौभाग्य का क्षण है और यह आयोजन विश्व शांति व मानव एकता का संदेश देगा. 
उन्होंने बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर साईं मां का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस वैश्विक आध्यात्मिक महायात्रा के साक्षी बनें. उन्होंने कहा कि 1 मई को अंतरराष्ट्रीय सनातन विराट सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे,।जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन के प्रचार-प्रसार और इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों को उपलब्ध कराना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में मवेशी के लिए चारा लेकर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत

मोतिहारी में स्कूल बना ‘चिकन पार्टी’ का अड्डा ! मोतिहारी में शिक्षकों की करतूत कैमरे में कैद, शराब की चर्चा से मचा हड़कंप







