महाराष्ट्र के डिप्टी CM के निधन से देश में शोक की लहर, PM मोदी, राहुल गांधी सहित देशभर के नेताओं ने जताया शोक
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए पुणे जिले में अपने गृह नगर बारामती जा रहे थे. तभी बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक प्लेन क्रैश हो गया. जिससे अजित पवार सहित 5 लोगों की मौत हो गई.

Ajit Pawar Death: NCP नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में निधन हो गया है इस हादसे से पूरे देश में शोक की लहर है. वहीं, इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित देशभर के कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. जानकारी के मुताबिक, उप मुख्यमंत्री अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए पुणे जिले में अपने गृह नगर बारामती जा रहे थे. जहां बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक प्लेन क्रैश हो गया. जिसमें अजित पवार सहित प्लेन में सवार 5 लोगों की मौत हो गई.
पीएम मोदी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर भावुक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'बारामती, महाराष्ट्र में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजन खो दिए. मैं इस क्षण में शोकग्रस्त परिवारों के लिए शक्ति और साहस की प्रार्थना करता हूं.'
पीएम ने आगे लिखा है 'अजित पवार जी लोगों के नेता थे, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत संबंध था. उन्हें महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में व्यापक सम्मान मिला. प्रशासनिक मामलों की उनकी समझ और गरीब व वंचितों को सशक्त बनाने का उनका जुनून भी उल्लेखनीय था. उनका आकस्मिक निधन बेहद चौंकाने वाला और दुखद है. उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.'
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके जताया दुख
इधर, इस हादसे की जानकारी के बाद देशभर के नेता शोक व्यक्त कर रहे हैं. विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि 'महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और उनके सहयात्रियों की आज हवाई जहाज दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. इस शोक के पल में महाराष्ट्र की जनता के साथ हूं. समस्त पवार परिवार और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.'
हेमंत सोरेन ने भी अजित पवार के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा है 'महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री आदरणीय अजीत पवार समेत अन्य लोगों के आकस्मिक निधन का अत्यंत हृदयविदारक समाचार मिला. स्व अजीत का आकस्मिक निधन महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. मरांग बुरु दिवंगत अजीत जी तथा अन्य लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.'
जीत पवार के निधन की खबर बेहद दुखद- पूर्व एनसीपी नेता
झारखंड के पूर्व विधायक और एनसीपी के नेता रहे कमलेश सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन की खबर बेहद दुखद है. उनसे हमारा 25 साल पुराना पारिवारिक संबंध था. आज जब उनके निधन की खबर आई तो यह बेहद दुख भरा क्षण है.
झारखंड कांग्रेस ने व्यक्त किया गहरा शोक
प्लेन क्रैश में हुई महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु पर कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्लेन क्रैश यह पहली घटना नहीं है. जिसमें लोगों की जान गई हैं. एविएशन मिनिस्टर और प्रधानमंत्री को इस पर जांच करनी चाहिए. प्रधानमंत्री कहते हैं कि हवाई चप्पल वाला प्लेन में बैठेगा तो वह मरने के लिए नहीं जाएगा. ऐसी घटना की जांच होनी चाहिए और एविएशन मिनिस्टर को इस्तीफा देना चाहिए.
झारखंड BJP नेता सह मुख्य सचेतक ने जताया दुख
झारखंड BJP के नेता सह मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है. प्लेन क्रैश में उनका निधन हुआ है और पूरे देश में शोक की लहर है. यह बेहद दुख का विषय है और इस घटना की जरूर जांच की जाएगी. अजीत पवार काफी सीनियर लीडर रहे हैं. वहीं, उन्होंने कहा कि इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. किसी की मृत्यु राजनीति का विषय नहीं होता.
कहां और कैसे हुआ विमान हादसा
बता दें, विमान हादसे की वजह के कारणों का अबतक साफ पता नहीं चल सका है. कि यह विमान ने क्रैश लैंडिंग की या फिर कोई तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ है. हादसा इतना भयावह था कि प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आज बुधवार यानी 28 जनवरी 2026 की सुबह करीब 8.45 बजे हुआ. प्लेन क्रैश की यह घटना पुणे जिले के बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान घटी.
यह एक प्राइवेट Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) फ्लाइट थी. जो मुंबई से बारामती जा रही थी और इसे VSR द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था. DGCA के अनुसार, विमान दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश कर रहा था और इस दौरान रनवे से भटक गया. उसमें अचानक आग लग गई और विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का 2 अप्रैल को राष्ट्र को संबोधन, क्या होगी उनकी घोषणाएं?

BJP कभी भी आदिवासियों का वास्तविक भला नहीं कर सकती- शिल्पी नेहा तिर्की






