Bokaro: गोमिया के पूर्व विधायक की हालत चिंताजनक ! चास के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
बोकारो के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उन्हें चास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. वहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर करने का निर्णय लिया गया है.

Bokaro / Jharkhand (Report By- Sanjiv Kumar Singh): बोकारो जिले के गोमिया से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह की हालत चिंताजनक बनी हुई है. उनका चास के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
वहीं, पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के अस्पताल इलाजरत होने की खबर मिलते ही उनके परिजनों से मुलाकात करने बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल सिंह अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने परिजनों और चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके हालात की जानकारी ली. मौके पर परिजनों के मिलने के दौरान पूर्व विधायक के बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया.

विधानसभा अध्यक्ष से इलाज को लेकर हुई बातचीत- कुमार जयमंगल
मौके पर कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि माधव लाल सिंह मेरे पिता तुल्य हैं और मेरे पिता के अभिभावक भी रहे हैं. उनको बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कराया जा रहा है. विधायक ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से भी उनके इलाज को लेकर बातचीत हुई है. उन्होंने बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है.

ईश्वर से कामना है जल्द स्वस्थ हो- लंबोदर महतो
मौके पर पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को देखने के लिए गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो भीअस्पताल में पहुंचे. जहां उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. लंबोदर महतो ने कहा कि वे (माधव लाल सिंह) हमारे अभिभावक के रुप में रहे हैं विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे राज्य की जनता चाहती है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ होकर जनता के सामने आए. ईश्वर कामना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हो.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल







