सुवेंदु अधिकारी को सौंपी जाएगी पश्चिम बंगाल की कमान! अब सिर्फ आधिकारिक ऐलान का इंतजार
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की. कौन होगा राज्य का नया सीएम, इसपर संशय बरकरार है. शुक्रवार को होने वाली पार्टी की बैठक के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.

West Bengal: पश्चिम बंगाल के नए सीएम का फैसला पार्टी द्वारा ले लिया गया है. सुवेंदु अधिकारी की सीएम फेस के तौर पर चर्चा चुनाव पूर्व से ही की जा रही थी. वहीं उन्होंने चुनाव भी सीएम कैंडिडेट के तौर पर ही लड़ा. शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की जा रही है. जिसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और सीएम के नाम का आधिकारिक तौर पर ऐलान भी संभव है कि कर दिया जाएगा.
शुभेंदु अधिकारी सबसे आगे
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में भाजपा नेता और दो सीटों से विजयी शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है. उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराकर राजनीतिक हलकों में बड़ा संदेश दिया है. इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती दी थी. इस बार भवानीपुर में मिली जीत के बाद उनका राजनीतिक कद और मजबूत माना जा रहा है. हालांकि अंतिम फैसला विधायक दल की बैठक में ही लिया जाएगा.
ब्रिगेड परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण
भाजपा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 9 मई को आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा. विशेष बात यह है कि यह समारोह कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा शासित करीब 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री, समारोह में मौजूद रहे PM मोदी

ममता बनर्जी ने किया था इस्तीफे से इनकार, राज्यपाल ने बंगाल विधानसभा कर दी भंग







