मुख्य सचिव ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
रांची स्थित लोकभवन में आज राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को नए साल की शुभकामनाएं दी.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज लोकभवन में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुलाकात की और उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी. इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी राज्य के मुख्य सचिव को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी.
इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें राज्यहित में और सक्रिय होकर पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समनव्य के साथ कार्य करने को कहा, ताकि राज्य के विकास को तेज गति मिल सके. इस अवसर पर उन्होंने राज्य में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

₹266 की यूरिया ₹380 में! कमजोर मानसून के बीच किसानों पर महंगी खाद की दोहरी मार

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A







