कार कानपुर से बंगाल के लिए हुई थी रवाना, गिरिडीह में ट्रक से भिड़ी, एक की मौत
एक कार दुर्घटना की खबर है, जिसमें पांच लोग सवार थे. कानपुर से बंगाल जा रही थी, जो गिरिडीह में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Jharkhand (Giridih): यूपी के कानपुर से बंगाल जा रहे कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई. गिरिडीह के बगोदर थाना इलाके के औरा मोड़ में महतो होटल के समीप हुए टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कार में सवार तीन लोग गभीर रूप से ज़ख्मी हो गए.
कार में पांच लोग सवार थे. जानकारी के अनुसार एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. लेकिन दोनों गाड़ियों के महतो लाइन होटल के समीप पहुंचने के दौरान सामने से आ रही ट्रक के साथ भिड़ गई. जिसमें बंगाल के दुर्गापुर के निशांत दास की मौत हो गई.
इस दौरान जानकारी मिलते ही बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है. मृतक निशांत दास के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह नगर निगम विकास में स्टील उद्योग की होगी भागीदारी, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर बनी सहमति

RTO का फर्जी चालान भेज उड़ा डाले लाखों रुपए, गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर अपराधी संदीप मंडल







