Ranchi: पानी टंकी के ऊपर मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
युवती की उम्र 21 से 23 वर्ष तक का बताया जा रहा है. पानी टंकी के ऊपर युवती का शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में पानी टंकी के ऊपर एक अज्ञात युवती का शव मिला है. मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां बूटी मोड़ स्थित पानी टंकी के ऊपर युवती का शव बरामद किया गया है. इधर इलाके में युवती का शव मिलने से लोगों के बीच सनसनी फैल गई है.
जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की उम्र 21 से 23 वर्ष तक का बताया जा रहा है. पानी टंकी के ऊपर युवती का शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस अज्ञात युवती के पहचान की कोशिश में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






