Ranchi में पिछले दो दिनों से लापता युवक का हटिया डैम में तैरता मिला शव
डैम से जिस युवक का शव बरामद किया गया है उसकी पहचान ऋतिक कुमार, निवासी जेपी मार्केट धुर्वा विद्यानगर के रुप में की गई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: राजधानी रांची में पिछले 2 दिनों से लापता एक युवक का शव हटिया डैम में तैरता हुआ मिला है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान जेपी मार्केट धुर्वा विद्यानगर के रहने वाले ऋतिक कुमार के रुप में की गई है.
इधर, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है और किसी भी संभावित साजिश की जांच-पड़ताल में लग गई है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा






