Ranchi में संदिग्ध अवस्था में मिला जैप- 2 के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस
रांची में JAP-2 के एक जवान की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ शव मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. मामले की जानकारी के बाद मौके पर सिटी एसपी और एफएसएल की टीम पहुंची है जो जांच पड़ताल कर रही है.

Ranchi Crime: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके में JAP-2 के एक जवान की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. मृतक जवान की पहचान शिव पूजन रजवान, JAP-2 के जवान के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि जवान का शव विस्थापित भवन में फंदे से झूलता हुआ मिला है. इस खबर की जानकारी मिलने के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है.
मामले में जवान शिव पूजन के आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है हालांकि इस बात का अब तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है. इधर, JAP-2 के जवान की संदिग्ध रुप से शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर सिटी एसपी और एफएसएल की टीम पहुंची. जो फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
ये भी पढ़ें- भाई दूज आज, जानें भाई को तिलक करने का क्या रहेगा सबसे शुभ मुहूर्त
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में माले नेताओं का पुलिस के विरुद्ध प्रदर्शन, सरिया हत्याकांड मामले में फरार मुखिया की जल्द गिरफ्तारी की मांग

मिरुडीह में अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद






