Lunar Eclipse 2026: आज, मंगलवार यानी 3 मार्च 2026 की शाम आसमान में एक खास खगोलीय नजारा दिखाई देगा. यानी चंद्र ग्रहण के दौरान आसमान में आज चांद लाल रंग का नजर आएगा. बोलचाल की भाषा में इस खगोलीय घटना को 'ब्लड मून कहा जाता है जो अक्सर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहता है. जानकारी के लिए बता दें, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और उसकी परछाई चांद पर पड़ती है तो ऐसे समय में चंद्रमा का रंग लाल नजर आता है.
ज्योतिषियों के मुताबिक, इस प्रकार का पूर्ण चंद्र ग्रहण आपके मन और भावनाओं पर काफी असर डाल सकता है जिसके कारण लोग अधिक सोचने लगते है खुद पर किसी का दबाव का एहसास करते हैं. और इस दौरान लोग सभी चीजों को दोषहीन यानी परफेक्ट करने का प्रयास में लग जाते हैं ऐसे समय में चाहिए कि आप खुद को शांत रखें क्योंकि ऐसे समय में आपका मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना बनी रहती है.
चंद्र ग्रहण सिंह राशि में लगने जा रहा है जो कि सुधार, अनुशासन और जिम्मेदारी से कनेक्टेड मानी जाती है तो आइए अब हम यह जानने की कोशिश करते हैं कि किन राशियों पर ब्लड मून का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है...
♊ मिथुन (Gemini)- चंद्र ग्रहण के दौरान इस राशि के जातकों को बात करने और अपने सोच शक्ति में परिवर्तन का एहसास हो सकता है. आपके भीतर नई जिज्ञासा उत्पन्न होगी और आप कई चीजों को गहराइयों में जाकर समझने का प्रयास करेंगे. रिश्तों में बातचीत का लहजा भी बदल सकता है हालांकि आपके कुछ रिश्ते मजबूत होंगे लेकिन कुछ में दूरियां बढ़ेगी. नए अनुभव और सीख आपके व्यक्तित्व को निखारने में मददगार साबित होगी.
♍ कन्या (Virgo)- कन्या राशि के जातकों को यह समय नई सीख देगा कि हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोई जरूरत नहीं है. यह समय आपके लिए खुद को समझने और आत्मचिंतन करने का होगा. अपने काम के दबाव और अपनी परफेक्शन की आदत को लेकर सोचेंगे. खुद को स्वीकार करने और मानसिक रुप से आराम लेने का अवसर मिलेगा. जिससे आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा.
♐ धनु (Sagittarius)- इस राशि के जातक अपने कुछ पुराने विश्वास को बदल सकते हैं यह समय आपको अपने विचारों और रिश्तों को नए अंदाज में देखने का संकेत देगा. अपनी लाइफ को लेकर बड़े फैसलों पर ध्यान देंगे. भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे. करीबी और दोस्तों के साथ संबंधों में नई समझ विकसित होगी. इस समय में आप अधिक व्यावहारिक सोच की तरफ आगे बढ़ेंगे.
♓ मीन (Pisces)- मीन राशि के जातकों के लिए यह समय आध्यात्मिक रुप से आगे बढ़ने का है. आपको अपने भीतर की आवाज सुनाई देगी. और आप उसी आवाज के अनुरूप फैसला लेने का प्रयास करेंगे. यह समय आपके लिए भावनात्मक संतुलन बनाने के लिए बेहतर होगा. अपने जीवन के उद्देश्यों को आप बेहतर तरीके से समझ सकेंगे. जिससे आपके मन में शांति की स्थिरता होगी.








