लातेहार में मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों पर गिरा विद्यालय का छज्जा ! कई घायल, दो को लगी गंभीर चोट
लातेहार के बरवाडीह प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुहुल का भवन जर्जर हो गया है. जिसका छज्जा नीचे गिर गया जिसकी चपेट में आने से कई बच्चे घायल हो गए हैं. जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं.

Latehar / Jharkhand (Report By- Manish Sinha): राज्य के कई जिलों में सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हो रहे हैं जो बच्चों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है. ताजा खबर लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड का है जहां बुधवार को एक सरकारी विद्यालय के बरामदे में बैठकर मध्याह्न भोजन कर रहे बच्चों पर अचानक छज्जा गिर गया. कई बच्चों को चोटें आई है. इन बच्चों में दो को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा. जिनका इलाज चल रहा है. बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया.

बता दें, यह पूरा मामला जिले के लुहूर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लुहूर का है. वहीं, मामले में जानकारी देते विद्यालय के प्रधानाध्यपक दिलेश कुमार ने बताया कि मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चे बरामदे में बैठकर खाना खा रहे थे इसी बीच अचानक विद्यालय का बाहरी छज्जा टूटकर नीचे गिर गया. हालांकि गनीमत इस बात की रही कि जहां पर छज्जा टूटकर गिरा वहां कोई भी बच्चा नहीं बैठा था. वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था.

हालांकि नीचे गिए छज्जा के टुकड़ों से कई बच्चों को चोटें आई. इनमें दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं जिसमें एक को सिर में जबकि एक अन्य छात्रा को पौर में चोट आई है. इस हादसे के तुरंत बाद प्रधानाध्यापक ने दोनों बच्चों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टरों ने दोनों छात्रों की स्थिति खतरे से बाहर बताया है. प्रिंसिपल ने बताया कि यह हादसा मध्याहन भोजन करने के दौरान हुआ. उन्होंने बताया कि विद्यालय के बरामदे का छज्जा जर्जर हो या है. विद्यालय की मरम्मत वर्षों पहले कराई गई थी.

प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का भवन काफी पुराना है इसका निर्माण वर्ष 2004 में कराया गया था. वहीं इस मामले में जब लातेहार शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू से लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि पूरे जिले में अबतक कुल 160 जर्जर विद्यालयों को चिन्हित किया गया है. जिनके भवनों की मरम्मत होगी. उन्होंने बताया कि जिन-जिन विद्यालयों के मरम्मत की आवश्यकता है उन्हें चिन्हित करके उसकी मरम्मत के लिए प्राक्क बनाने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया जा चुका है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







