IAS विनय कुमार चौबे के करीबी श्रवण जालान के ठिकाने पर ACB की दबिश
आय से अधिक संपत्ति मामले में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अब निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के करीबी श्रवण जालान के घर पहुंच गई है.

Ranchi: राजधानी रांची में झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) एक्शन मोड में आ गई है. बता दें, आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच का दायरा बढ़ाते हुए झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम अब निलंबित IAS विनय कुमार चौबे के करीबी श्रवण जालान के घर पहुंच गई है. टीम ने श्रवण जालान के कांके रोड स्थित आवास पर छापेमारी की.
आपको बता दें, बीते दिनों एसीबी की टीम विनय चौबे के पहुंची थी जहा टीम ने उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता से लंबी पूछताछ की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी को मिले इनपुट्स के आधार पर विनय चौबे के करीबियों के ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, राजधानी के कांके रोड स्थित आवास और अरगोड़ा के डिबडीह पुल के पास स्थित प्रतिष्ठान में छापेमारी जारी है.
रिपोर्ट- कमल कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू: जर्जर ट्रांसफॉर्मर बना मौत का खतरा! क्या 'Strict Liability' के तहत बच सकता है बिजली विभाग? जानिए कब बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों पर लागू हुई IPC की धारा 304 व 304A

चतरा में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार! ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, खुल सकते हैं कई राज







