डिंडौरी में चोरों का आतंक: 5 मिनट में कार का कांच तोड़कर 40 हजार लेकर फरार
राजाराम तिवारी ने बताया कि वे स्टेट बैंक से 42 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे. उन्होंने 40 हजार रुपये एक थैले में रखकर कार के अंदर छोड़ दिया था.

Dindori, MP: शहर में बदमाशों की हरकतें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिनदहाड़े कुछ अज्ञात चोरों ने एक कार का कांच तोड़ कर उसमें से 40 हजार रुपये चोरी कर लिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हादसे का शिकार कैसे बने राजाराम तिवारी
पीड़ित राजाराम तिवारी ने बताया कि वे स्टेट बैंक से 42 हजार रुपये निकालकर लौट रहे थे. उन्होंने 40 हजार रुपये एक थैले में रखकर कार के अंदर छोड़ दिया था. जानकारी के अनुसार कार खड़ी कर वह कुछ दूर पर ही गए थे कि इतने में कुछ अज्ञात चोर उसके कार का शीशा तोड़कर रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए. जब राजाराम तिवारी वापस लौटे तो उन्होंने देखा की कार का कांच टूटा हुआ था और रुपयों से भरा थैला गायब था. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
आरोपियों की तलाश जारी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
(अशोक सोनी की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द, राज्यसभा चुनाव में बदले पूरे गणित

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई : बिना वीजा-पासपोर्ट भारत में घुस रहे स्विट्जरलैंड की महिला और म्यांमार का युवक गिरफ्तार







