बेरमो में कोयला माफियाओं का आतंक: गर्भवती महिला को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों को जयराम का मिला साथ
धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो बेरमो पहुंचे और कोयला माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते नजर आए.

Bokaro, Jharkhand : बेरमो में कोयला माफियाओं ने शुक्रवार की देर रात पीट-पीटकर एक गर्भवती महिला की हत्या कर दी. मामला दो गुटों के बीच मारपीट का बताया जा रहा है. मृतका की पहचान महेश भुइयां की पत्नी और दो बच्चों की मां अनिता कुमारी के रूप में की गई है. घटना बेरमो थाना क्षेत्र के धौड़ा की बताई जा रही है.
परिजनों का कहना है कि कोयला माफियाओं के आतंक के कारण हुई ऐसी घटनाएं कोई नई बात नहीं है. आए दिन वे किसी न किसी से मारपीट और झड़प करते ही रहते हैं. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इसके साथ ही धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और डुमरी विधायक जयराम महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे. उनके द्वारा प्रशासन पर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाया गया.
बताया जा रहा है कि बेरमो विधायक अनुप सिंह भी लगातार घटना के बाद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की है. सवाल किया जा रहा है कि किसके बल पर इन कोयला माफियाओं की हिम्मत इतनी बढ़ी हुई रहती है.
परिजनों व स्थानीय लोगों ने मृतका के शव को पंडित दीन दयाल चौक पर रखकर फुसरो-डुमरी मार्ग जाम कर दिया. वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.
(बेरमो से विजय की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मारवाड़ी कॉलेज के NCC कैडेटों ने निकाली तंबाकू निषेध जागरूकता रैली, संगोष्ठी में नशामुक्ति का दिया संदेश

रामगढ़ सदर अस्पताल में लापरवाह डॉक्टर्स और कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित ! औचक निरीक्षण के दौरान DC ने दिए निर्देश







