तेजस्वी यादव नेपाल या चीन में सरकार बना सकते हैं, भारत में नहीं: राधा मोहन सिंह
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 67.14% मतदान दर्ज किया गया, जो रिकॉर्ड स्तर पर है. इस बीच मोतिहारी से भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “भारत में नहीं, शायद नेपाल या चीन में सरकार बना सकें.”

BIHAR ELECTION 2025
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनता ने जमकर मतदान किया है. रिकॉर्डतोड़ हुए 2025 विधानसभा चुनाव के मतदान में अंतिम अपडेट की जानकारी आने से पूर्व तक की सूचना के अनुसार 67.14% मतदान हुए हैं.
इस बीच नेताओं ने अपने मतानुसार प्रतिक्रियाएं देनी शुरु कर दी हैं. मोतिहारी से भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे “भारत में नहीं, शायद नेपाल या चीन में सरकार बना सकें.” उन्होंने दावा किया कि भाजपा को मोतिहारी सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत मिलेगी. सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव किसी भी भारतीय राज्य में सरकार नहीं बना पाएंगे, क्योंकि जनता अब विकास और स्थिरता चाहती है, न कि परिवारवाद और भ्रम की राजनीति.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से अब तक 10 लोगों की मौत

Begusarai में स्कूल का शौचालय बना शराब गोदाम ! शराब पीकर लड़खड़ाते घर पहुंचा चौथी कक्षा का छात्र






