शिक्षक ने अपनी छात्रा के साथ की छेड़खानी, दुष्कर्म के प्रयास का आरोप.. कालिख पोत पूरे गांव में घुमाया गया
बिहार के सिवान का एक सरकारी स्कूल का शिक्षक, जिसपर आरोप है कि उसने अपनी छात्रा के साथ छेड़खानी की. साथ ही दुष्कर्म का भी प्रयास किया. उसे पुलिस को सौंपने से पहले उग्र भीड़ ने मुंह पर कालिख पोत, जूते की माला पहना शहर भर में नंगे घुमाया.
Bihar (Siwan): बिहार के जिले सिवान से एक शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच के संबंध को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. बसंतपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कथित तौर पर अपनी ही तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का भी प्रयास किया. इसकी प्रतिक्रिया आक्रोशित अभिभावकों ने शिक्षक के चेहरे पर कालिख पोतकर, अर्धनग्न करके और गले में जूतों की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाकर दिया. 
लोगों ने सरकारी विद्यालय के शिक्षक पर तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. टीचर वीरेंद्र साह पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. छेड़खानी के आरोप में गांव के लोगों में इस तरह गुस्सा फूटा कि उसकी जोरदार धुनाई कर दी. साथ ही टीचर को पूरे इलाके में जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाया गया. लोगों में मामले को लेकर गुस्सा बना हुआ है.
शिक्षक की हरकत से आक्रोशित लोग
बता दें कि स्थानीय लोगों ने शिक्षक पर तीसरी क्लास की छात्रा के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है. लोगों ने बताया कि टीचर ने अपनी निजी कोचिंग में पढ़ने वाली बच्ची का हाथ पकड़कर उसे बिस्तर पर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया. बच्ची ने घर लौटकर माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी. इससे परिजनों में टीचर को लेकर गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित परिजनों ने आसपास के लोगों और स्थानीय मुखिया को इसकी सूचना दी.
मुडवा दिए गए शिक्षक के सिर, पहनाई गई जूतों की माला
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शिक्षक को पकड़कर उसका बाल मुंडवा दिए. साथ ही मुंह पर कालिख पोती गई और आरोपी के गले में जूते की माला पहनाकर उसे गांव और सड़क पर घुमाया. जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को किसी तरह शांत कराया. इसके बाद आरोपी शिक्षक को बसंतपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इस मसले पर टीचर और पीड़ित पक्ष दोनों की ओर से बयान दर्ज किए गए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. टीचर को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है. यह घटना शिक्षा व्यवस्था और गुरु-शिष्य के संबंध पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.
अभिभावकों के मन में डर
पुलिस इस मामले पर कई लोगों से पूछताछ कर रही है. सीवान में इस तरह की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पेरेंट्स के मन में अपने बच्चों को कोचिंग भेजने पर डर भी सताने लगता है. फिलहाल, मामले पर पुलिस ने सभी को शांत रहने की सलाह दी है और कानून को अपना काम करने के लिए कहा. फिलहाल, इस मामले में आगे की जांच जारी है.
मामले पर पुलिस ने क्या कहा?
इस पूरे मामले पर महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमन से फोन पर बातचीत हुई. उन्होंने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है एक शिक्षक पर छेड़छाड़ के प्रयास का आरोप लगा है. आरोपों के बाद शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है. शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
Report: Rahul Kumar
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार

Muzaffarpur: 'घूसखोर' थानेदार पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तारी के डर से हुए फरार







