BPSC TRE 4.0 पर बड़ा अपडेट! 1 सितंबर से नहीं होगा आवेदन, 32,388 अभ्यर्थियों को झटका, जाने क्या है नया अपडेट!
BPSC TRE 4.0 के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित कर दी गई है।


पटना: अभी बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी के बड़े बड़े दावे को ज़्यादा दिन हुए भी नहीं है की बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4.0 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए 1 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में प्रक्रियात्मक बदलाव को आवेदन प्रक्रिया टालने की वजह बताया गया है। इस खबर के बाद उन हजारों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है, जो 1 सितंबर से आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, आयोग ने नई आवेदन तारीख को लेकर जल्द अलग सूचना जारी करने की बात कही है।
1 सितंबर से नहीं शुरू होगा आवेदन
TRE-4.0 के लिए जारी विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होनी थी। अब BPSC ने इसे फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसका मतलब है कि अभ्यर्थी 1 सितंबर से TRE-4.0 के लिए ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाएंगे।
TRE-4.0 के माध्यम से बिहार के शिक्षा विभाग में विद्यालय अध्यापकों के 32,388 पदों पर नियुक्ति की जानी है। भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले इसे स्थगित किए जाने से उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है।
प्रक्रियात्मक बदलाव बनी वजह
BPSC की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण 1 सितंबर से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। यानी आवेदन प्रक्रिया से संबंधित कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। हालांकि, आयोग ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि प्रक्रियात्मक बदलाव किस स्तर पर किए जा रहे हैं।
अभ्यर्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भर्ती रद्द नहीं हुई है, बल्कि ऑनलाइन आवेदन की निर्धारित शुरुआत को फिलहाल टाला गया है। नई आवेदन तारीख की घोषणा आयोग की ओर से बाद में की जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को नई तारीख के लिए BPSC की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।
अभ्यर्थी अभी क्या करें?
TRE-4.0 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को फिलहाल 1 सितंबर को आवेदन करने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपने जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए और आयोग की अगली सूचना पर नजर रखनी चाहिए। नई तारीख जारी होने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती से संबंधित मूल विज्ञापन में 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों का विवरण दिया गया है।
यानी फिलहाल सबसे बड़ा अपडेट यही है कि 1 सितंबर से TRE-4.0 का आवेदन नहीं होगा। अभ्यर्थियों को BPSC की नई तारीख का इंतजार करना होगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'दिल्ली में सुलझा सोन नदी जल बंटवारा', 25 साल बाद बिहार-झारखंड में बनी सहमति, अमित शाह की मौजूदगी में हुआ MoU

सोन नदी के पानी पर खत्म हुआ वर्षों पुराना विवाद, अमित शाह की मौजूदगी में बिहार-झारखंड में समझौता







